किसान आंदोलन: आज चौथे दौर की वार्ता में गृह मंत्री और रक्षा मंत्री नहीं होंगे

पत्र में कहा गया है कि किसान संगठनों को एक्‍सपर्ट पैनल वाला प्रस्‍ताव नामंजूर है और वे कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए एक संसदीय सत्र बुलाने की अपनी मांग को दुहराते हैं।

Read More

वार्ता बेनतीजा: किसानों ने कहा, सरकार से कुछ लेकर जाएंगे, मुलाकात के लिए फिर परसों आएंगे!

किसान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य चंदा सिंह ने कहा कि हमारा आंदोलन जारी रहेगा। सरकार से कुछ लेकर जाएंगे। सरकार अगर शांति चाहती है तो लोगों का मुद्दा हल करे। हम मुलाकात के लिए परसों फिर आएंगे।

Read More

सरकार के भेजे न्‍योते में आज वार्ता के लिए पंजाब के 32 किसान नेताओं का नाम

ये सारे उन्‍हीं संगठनों के वही प्रतिनिधि हैं जिनके साथ अक्‍टूबर और नवंबर में दो दौर की वार्ता सरकार के साथ हुई थी। इसमें वे किसान नेता शामिल नहीं हैं जिनके नाम बार-बार मीडिया में किसान नेताओं के रूप में आंदोलन के दौरान सामने आते रहे हैं, जैसे योगेंद्र यादव, सरदार वीएम सिंह, इत्‍यादि।

Read More

सरकार ने किसानों को आज 3 बजे दिया है वार्ता का समय, लेकिन बात क्‍या होगी?

तीन किसान कानूनों के खिलाफ़ दिल्‍ली की तीन सीमाओं पर और बुराड़ी के निरंकारी मैदान में आंदोलन कर रहे किसानों के दबाव में केंद्र सरकार ने आखिरकार वार्ता के लिए आज किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को समय दे दिया है। दिल्‍ली के विज्ञान भवन में यह बातचीत दिन में 3 बजे रखी गयी है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी पुष्टि की है।

Read More

किसान आंदोलन: बॉर्डरों पर मोर्चा गरम, सरकारी राशन पर बुराड़ी मैदान में फंसे नेता नरम

AIKSCC को अब निर्णायक रूप से पंजाब के किसानों का संदेश मिल गया है। शायद इसी वजह से आज दिन में जब वीएम सिंह ने निरंकारी मैदान से अपील जारी की, तो उन्‍होंने केवल उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखण्‍ड के किसानों को मैदान में आने को कहा। पंजाब और हरियाणा के किसानों का उन्‍होंने जिक्र तक नहीं किया।

Read More

हिन्दी पट्टी के किसान आंदोलनों को कैसे निगल गयी मंडल की राजनीति और उदारीकरण

औपनिवेशिक काल और आजादी के बाद के पांच दशकों तक इन दोनों प्रदेशों में किसान आंदोलन जिंदा रहे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों खासकर 1990 के बाद इन प्रदेशों में किसान आंदोलन के कोमा मे चले जाना एक पूरी प्रक्रिया का परिणाम है।

Read More

किसानों का 26/11: एक मौत, भीगी रात और अब दिल्ली के स्टेडियमों को जेल बनाने की तैयारी

रास्‍ते में एक किसान की मौत की ख़बर है। मानसा जिले के धाना सिंह हरियाणा के भिवाड़ी में एक सड़क हादसे में गुज़र गये। वे दिल्‍ली चलो काफि़ले का हिस्‍सा थे। समिति ने उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है।

Read More

किसानों के मुद्दे पर संविधान सभा की चुप्पी का नतीजा है कि आज दिल्ली के रास्ते इनके लिए बंद हैं!

संविधान सभा में मजदूरों और किसानों के मुद्दों पर बहुत ही कम बात हुई, विशेषकर उन्हें विधान में समाहित करने के मुद्दे पर। 19 अगस्त 1949 को मद्रास का प्रतिनिधित्व कर रहे सामान्य सदस्य एस. नागप्पा ने प्रांतीय विधान परिषदों में श्रमिक वर्गों के प्रतिनिधियों को शामिल करने की अपील की। इसे मसौदा समिति की तरफ से डॉ. अंबेडकर ने ठुकरा दिया।

Read More

साज़‍िशोंं के पहरे… पहरों की साज़‍िश…

वो दिन दूर नहीं अब जब दूसरे धर्मों में शादी करने वाली हिन्दू लड़कियों को सुधार-गृह भी भेजा जाएगा, उनकी धार्मिक शुद्धि भी की जाएगी और ज़रूरी लगा तो शारीरिक और मानसिक यातना भी दी जाएगी. ऐसी शादियों से हुए बच्चों के साथ ये हिन्दुत्ववादी क्या करेंगे, इसका तो अगर सोचने बैठेंगे तो ही रूह कांप जाएगी.

Read More

पूरी दुनिया को लॉकडाउन करने के बावजूद रिकॉर्ड स्तर पर कायम है ग्रीनहाउस उत्सर्जन: WMO

लॉकडाउन ने कार्बन डाइऑक्साइड जैसे कई प्रदूषकों के उत्सर्जन में तो कटौती की, लेकिन CO2 सांद्रता पर उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। डब्लूएमओ ग्रीनहाउस गैस बुलेटिन के अनुसार, कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर में 2019 में तो वृद्धि बनी ही रही, वो वृद्धि 2020 में भी जारी है।

Read More