SKM ने किया मिशन UP और उत्तराखंड का ऐलान, 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में महापंचायत

इस मिशन के तहत संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले संघर्षरत इन दो प्रदेशों के किसान संगठन सहित पूरे देश के किसान संगठन अपनी पूरी ऊर्जा इन दो प्रांतों में आंदोलन की धार तेज करने पर लगाएंगे। इस मिशन का उद्देश्य होगा कि पंजाब और हरियाणा की तरह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी हर गांव किसान आंदोलन का दुर्ग बने, कोने-कोने में किसान पर हमलावर कॉरपोरेट सत्ता के प्रतीकों को चुनौती दी जाए, और किसान विरोधी भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों का हर कदम पर विरोध हो।

Read More

कोरोना मृत्यु के आंकड़े छुपा रही योगी सरकार: दारापुरी

सरकार महज उत्सव मनाने और अखबारी विज्ञापनों में ही दमदार होने का दावा पेश कर रही है। हालत इतनी बुरी है कि मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए घंटों एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो रही है और कईयों ने तो एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया।

Read More

टूटी हुई नैया से अबकी किसको चुनावी नदी पार करवाएंगे यूपी के निषाद?

उत्तर प्रदेश में उनकी जनंसख्या लगभग आठ प्रतिशत बतायी जाती है, हालाँकि जब तक जातीय जनगणना न हो इसे अनुमान ही कहा जा सकता है। फिर भी चुनाव जीतने और हारने के लिए यह संख्या काफी है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की नज़र भी इस वोट बैंक पर है। बँसवार की घटना में कांग्रेस की दिलचस्पी को इस आधार पर देखा जा सकता है।

Read More

इलाहाबाद हाइ कोर्ट का आदेश दिखाता है कि UP सरकार ने प्राकृतिक न्याय का उल्लंघन किया: NAPM

न्यायालय का यह आदेश यह स्थापित करता है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को 26 जनवरी के प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए 19 जनवरी और उसके बाद जारी किये गए आदेश कितने निरर्थक और प्राकृतिक न्याय के सूत्रों का उल्लंघन करने वाले थे.

Read More

UP: 26 जनवरी को ग्रामीण आवारा पशुओं को लेकर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री निवास!

योगी आदित्यनाथ गांयों को गुड़ खिलाते हुए अपना विज्ञापन छपवाते हैं। उन्हें गाय से बहुत प्रेम है। दूसरी तरफ जब से उनकी सरकार आई है गांवों में लोग खुले घूम रहे पशुओं से परेशान हैं। ये पशु फसलों को चर जाते हैं। सरकार की तरफ से जो गौशालाएं खुलवाई गई हैं उनमें पशुओं को ठीक से रखने की व्यवस्था नहीं है। वहां से भी पशु छूट कर खुले घूमने लगते हैं। सरकार के पास गायों को गांवों से गौशाला तक ले जाने का भी कोई इंतजाम नहीं।

Read More

ओड़िसा से चली किसान यात्रा में योगी सरकार द्वारा बाधा डालना निंदनीय: AIPF

नव निर्माण किसान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अक्षय कुमार के नेतृत्व में ओड़िसा से दिल्ली चली किसान यात्रा को कल रात वाराणसी में रूकना था लेकिन वहां प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी। मजबूरीवश यात्री जौनपुर रूके जहां से आज उन्हें लखनऊ होते हुए दिल्ली जाना था पर प्रशासन ने यात्रियों को लखनऊ आने से रोक दिया।

Read More

‘लव जिहाद’ कानून का शिकार हो रहे हैं दलित-पिछड़े: रिहाई मंच

मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से बताया गया कि धर्मांतरण विरोधी नए कानून के तहत तीन लोगों बालचंद्र, गोपाल प्रजापति और नीरज कुमार की गिरफ्तारी डीह कैथोली गांव से रविवार को हुई। तीनों धर्मांतरण कराने के इरादे से त्रिभुवन यादव के घर आए थे।

Read More

UP: दबंगों ने छिड़का पांच बीघा गेहूं में ज़हर, पुलिस ने पीड़ित से कहा- लिखो मौसम की मार है!

दबंगों ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से किसान परिवार की करीब पांच बीघे खेत में लगी गेहूं की फसल को जहरीली दवा छिड़क कर झुलसा दिया और पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़ितों को ही थाने में अवैध रूप से बैठा लिया था।

Read More

साइड के लिए गाड़ी का हॉर्न बजाने पर सामंतों ने दलित मजदूर की बेरहमी से की पिटाई

गांव वालों ने बताया कि दबंगों की दबंगई अभी भी जारी है. सुबह से लेकर शाम तक मोटरसाइकिल से राउंड कर रहे हैं. आते-जाते गालियां दे रहे हैं, जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. पूरा गांव न्याय की मांग कर रहा है.

Read More

योगी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धि- लगभग चालीस बड़े घोटाले: अजय कुमार लल्लू

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यह वर्ष योगी सरकार की नाकामियों, विफलताओं, भ्रष्टाचार, घोटाला और लोकतंत्र व आम जनता के अधिकारों को कुचलने के रूप में जाना जाएगा।

Read More