पंजाब: एक सजायाफ्ता मुजरिम के भरोसे हो रहे चुनाव में डेरे का रुझान किधर?
राजनीतिक तौर पर डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत सिंह राम रहीम की परोल के कई मायने हो सकते हैं। कांग्रेस की अंदरूनी कलह ने अभी से पंजाब में कांग्रेस की कोई लहर बनने की संभावनाओं को हाशिये पर डाल दिया है। डेरा का झुकाव कांग्रेस के तरफ होना मुमकिन नहीं लगता । शिरोमणि अकाली दल (बादल) प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में कोई समर्थन अब अपनी साख के सवाल पर गुरमीत सिंह से ले नहीं पाएगा। भाजपा अकेले पंजाब में इतनी सीट जीतने की स्थिति में फ़िलहाल दिखाई दे नहीं रही है कि वो सरकार बना सके। आम आदमी पार्टी के प्रति असंतोष इस क्षेत्र में बहुत बढ़ा हुआ है।
Read More