पूर्वांचल में आंदोलन की तैयारी शुरू, मार्च में होगी क्षेत्रीय किसान महापंचायत, इतवार से गांव-गांव अभियान

21 फरवरी से गाजीपुर, बलिया, मऊ, बनारस के गांव-गांव में किसान बैठकों के माध्यम से किसान महापंचायत और किसान आंदोलन की जानकारी किसानों तक पहुंचाई जाएगी।

Read More

शहीद भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह की याद में 23 फरवरी को पगड़ी संभाल दिवस मनाएंगे किसान

संयुक्त किसान मोर्चा मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा किसानों के खिलाफ दिए जा रहे बयानों की कड़ी निंदा करता है। अन्नदाता के संघर्ष का अपमान करना निंदनीय है। संयुक्त किसान मोर्चा कमल पटेल द्वारा दिये जा रहे बयानों पर उनको चेतावनी देता है कि वें किसानो के सब्र की परीक्षा न लें।

Read More

‘आत्मनिर्भर’ भारत के 500 बिलियन डॉलर वाले अक्षय ऊर्जा बाजार पर दांव लगा रही है दुनिया

इस रिपोर्ट को पेश किया है इंस्टीट्यूट फॉर एनर्जी इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंशियल एनालिसिस (IEEFA) ने। रिपोर्ट के सह-लेखक और इसी संस्था में निदेशक, ऊर्जा वित्त अध्ययन, दक्षिण एशिया, टिम बकले, अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहते हैं, “भारत को अपने महत्वाकांक्षी रिन्यूएबल ऊर्जा लक्ष्यों के लिए जिस निधि की आवश्यकता है, वो पूंजी लगाने के लिए वित्तीय, कॉर्पोरेट, ऊर्जा, उपयोगिता और सरकारी क्षेत्रों में घरेलू और वैश्विक संस्थान तैयार हैं।”

Read More

इंदौर: किसान संगठनों ने किया रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन, नये कृषि कानून रद्द करने की मांग

प्रदर्शनकारी रेलवे स्टेशन के अंदर जाकर मालवा एक्सप्रेस को रोकना चाहते थे लेकिन स्टेशन पर 500 से ज्यादा पुलिस तैनात कर कार्यकर्ताओं को स्टेशन में प्रवेश से रोका गया उसके बाद कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर ही करीब 1 घंटे धरना दिया और सभा की। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी बाई नगर रेलवे स्टेशन पर भी प्रदर्शन किया तथा ट्रेन के सामने खड़े होकर नारेबाजी की।

Read More

इंडिया टुडे, Times Now और News18 पर कार्रवाई के लिए दिशा रवि ने लगाई दिल्ली HC में याचिका

उन्‍होंने खास तौर से न्‍यूज़ 18, इंडिया टुडे ग्रुप और टाइम्‍स नाउ का नाम लिया है। उनका कहना है कि दिल्‍ली पुलिस की पूर्वाग्रहग्रस्‍त प्रेस ब्रीफिंग और लीक की गयी सामग्री के आधार पर ये मीडिया प्रतिष्‍ठान उनके ऊपर हमला कर रहे हैं।

Read More

NTPC पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज हो: तपोवन-रैणी से लौटे पर्यावरणकर्मियों की रिपोर्ट और मांगें

एनटीपीसी को 8 फरवरी 2005 में तपोवन विष्णुगाड परियोजना बनाने के लिए पर्यावरण स्वीकृति मिली थी। 2011 में यह परियोजना के पूरा होने की संभावित तारीख थी। किंतु परियोजना लगातार क्षेत्र की नाजुक पर्यावरणीय स्थितियों के कारण रूकती रही है। सन 2011, 2012 व 2013 में काफर डैम टूटा, बैराज को कई बार नुकसान पहुंचा।

Read More

लगातार दूसरे साल देश में कोयला आधारित बिजली उत्पादन कम हुआ: अध्ययन

इस गिरावट का सिलसिला 2018 से शुरू हुआ जब उत्पादन ने अपने ऐतिहासिक शिखर पर पहुँचने के बाद नीचे का रुख कर लिया। पिछले साल कोविड की वजह से लगे लॉकडाउन ने इस गिरावट को मज़बूत कर दिया और अब यह सुनिश्चित करने का एक अवसर है कि COVID-19 महामारी से उबरने के दौर में देश वापस कोयला बिजली के उत्पादन को बढ़ने का मौका न दे।

Read More

जितने में नयी संसद बना रहे हैं, उतने में तो पूरे देश के गन्ना किसानों का बकाया चुक जाता: प्रियंका

सहारनपुर के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज बिजनौर के चांदपुर में आयोजित दूसरी किसान पंचायत में पहुंचीं, गन्ना किसानों के बकाये पर उन्होंने सरकार को खरी-खोटी सुनायी और कहा, “मेरे भाई राहुल गांधी आपके साथ हैं।”

Read More

‘टूलकिट’ केस: मुंबई की वकील सहित एक अन्‍य के खिलाफ़ दिल्‍ली पुलिस का गैर-ज़मानती वॉरंट

इस मामले में दिल्‍ली पुलिस ने विस्‍तार से जानकारी देते हुए बताया कि पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन के संस्‍थापक एमओ धालीवाल ने निकिता से अपने सहयोगी पुनीत के माध्‍यम से संपर्क किया था। इसका उद्देश्‍य गणतंत्र दिवस के ठी‍क पहले एक ट्विटर स्‍टॉर्म आयोजित करना था।

Read More

एक घटना को छुपाने के लिए दूसरी को अंजाम देने का उदाहरण है गिरधारी एनकाउंटर: रिहाई मंच

बलिया के सिकंदरपुर थाने में दलित युवक की बेरहमी से पिटाई, कासगंज में अपराधियों द्वारा पुलिस को बंधक बनाकर हत्या-घायल करना, आज़मगढ़ में बीडीसी आलम की दिन दहाड़े हत्या, जौनपुर में कृष्णा यादव की हिरासत में मौत के बाद राजधानी में गिरधारी का एनकाउंटर यूपी में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था का उदाहरण है.

Read More