चक्काजाम: IFTU, CITU और AIUTUC सहित कई संगठनों के नेता गिरफ्तार

ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन के सचिव मैनेजर चौरसिया को भी पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया. जनपथ से बात करते हुए AIUTUC के प्रेसिडेंट हरीश त्यागी ने बताया कि, नेताओं के अलावा पुलिस ने अब तक सौ से अधिक लोगों को दिल्ली गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया है.

Read More

भीड़ भरे चौराहे पर कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ झंडा बुलंद किये हुए एक आदमी

अकेले ही सही लेकिन तब तक विरोध करते रहेंगे जब तक केंद्र सरकार तीनों कानून वापस नहीं ले लेती। उनकी योजना स्थानीय सांसद शंकर लालवानी के घर पर जाकर प्रदर्शन करने की भी है। अब तक प्रशासन और राजनेता उनके इस विरोध प्रदर्शन को लेकर खास चिंतित नहीं हैं लेकिन जयेश का विरोध अब लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Read More

किसानों के समर्थकों को ट्रोल करना निंदनीय, किसी भी राजनीतिक दल के नेता को मंच नहीं: SKM

यह आंदोलन पूर्णतः किसानों का आंदोलन है व किसानों पर लग रहे सभी बेबुनियाद आरोपो को हम खारिज करते हैं। यह आंदोलन शुरू से ही पूर्ण रूप से अराजनैतिक रहा है व अराजनैतिक रहेगा। किसी भी राजनैतिक दल के नेता को सयुंक्त किसान मोर्चा का मंच नहीं दिया जाएगा। राजनैतिक दलों एवं नेताओ का किसान आंदोलन को समर्थन स्वागतयोग्य है परंतु किसी भी स्थिति में सयुंक्त किसान मोर्चा के मंच पर जगह नहीं दी जाएगी।

Read More

SKM ने 29 लापता युवकों की सूची दिल्ली के CM को सौंपी, हिंसा की न्यायिक जांच की मांग

किसान नेताओ ने मेडिकल बोर्ड बनाने की मांग करते हुए कहा कि इस जांच से पुलिस ज्यादती सबके सामने आ सकेगी। मोर्चे के नेताओं ने पूरे मामले की न्यायिक जांच की भी मांग की ताकि 26 जनवरी की साजिश सबके सामने आ सके। किसान नेताओ ने कहा कि पुलिस की जब्त में ट्रैक्टर और अन्य वाहन भी जल्द ही किसानों को वापस सौपें जाए।

Read More

किसानों का उत्पीड़न बंद होने तक कोई वार्ता नहीं, 6 फरवरी को पूरे देश में चक्का जाम: SKM

एसकेएम ने विभिन्न थानों में कई प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और हिरासत और किसानों के वाहनों को जब्त करने की कड़ी निंदा की। सैंकड़ो लोगों के लापता होने की सूचना है और यह हमारे लिए बहुत चिंता का विषय है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि अधिक लोग शामिल न हों, मोर्चा के समन्वित कामकाज में परेशानी हो, हिंसा की छवियां पेश हो ताकि आम लोग इस आंदोलन से दूर रहें और मनगढ़ंत आरोपों और गिरफ्तारी के माध्यम से प्रदर्शनकारियों पर नकेल कस सके।

Read More

किसान सद्भावना दिवस: नये कृषि कानूनों के खिलाफ इंदौर में किसान संगठनों का उपवास

सरकार की हठधर्मिता और फर्जी तरीके से अपने कार्यकर्ताओं को आंदोलन में शामिल कर आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश का पर्दाफाश हो चुका है और सरकार और सत्ता दल की हरकतों के चलते आज किसान आंदोलन तीनों किसान कानून की वापसी की मांग के साथ ही किसानों की अस्मिता और स्वाभिमान का आंदोलन बन गया है। इसी के चलते आज देश भर में एक लाख से ज्यादा स्थानों पर इस तरह के उपवास का आयोजन हो रहा है।

Read More

किसान आंदोलन के समर्थन में IPF कार्यकर्ता करेंगे उपवास: एस.आर.दारापुरी

सरकार द्वारा किसानों की हो रही घेराबंदी, किसान आंदोलन के विरुद्ध षड्यंत्र, दुष्प्रचार और दमन के खिलाफ ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के कार्यकर्ता एक दिन का उपवास रखकर अपना प्रतिवाद दर्ज करेंगे.

Read More

किसान नेताओं पर मुकदमे थोप कर खुद को मुश्किल में डालेगी सरकार: रिहाई मंच

आंदोलन को हिंसक कह कर पहले मीडिया ट्रायल करना और उसके बाद शांतिपूर्ण आंदोलन का नेतृत्व करने वाले किसान नेताओं पर एफआईआर दर्ज किया जाना आंदोलन के दमन की सुनियोजित साज़िश है।

Read More

किसान सबसे बड़े राष्ट्रवादी हैं, वे राष्ट्र की अच्छी छवि के रक्षक हैं: संयुक्त किसान मोर्चा

किसानों की परेड मुख्य रूप से शांतिपूर्ण और मार्ग पर सहमत होने पर हुई थी। हम राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान की कड़ी निंदा करते हैं, लेकिन किसानों के आंदोलन को ‘हिंसक’ के रूप में चित्रित नहीं किया जा सकता क्योंकि हिंसा कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई थी, जो हमारे साथ जुड़े नहीं हैं। सभी सीमाओं पर किसान कल तक शांतिपूर्ण तरीके से अपनी-अपनी परेड पूरी करके अपने मूल स्थान पर पहुंच गए थे।

Read More

सरकार को किसान आंदोलन के दमन का दुस्साहस नहीं करना चाहिए: AIPF

यह किसान आंदोलन जनांदोलन बन गया है और आगे बढ़ने से अब इसे कोई रोक नहीं सकता है। किसानों का आंदोलन बेहद व्यवस्थित और शांतिपूर्ण रहा है। ये बेमिसाल है कि इसमें इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने के बावजूद एक चाय वाले का कप तक नहीं टूटा। जहां तक लाल किले पर झंडा फहराने का मामला है उसकी कहानी ही अलग है।

Read More