UP चुनाव: अखबारों, प्रत्याशियों और प्रशासन ने मिल कर कैसे उड़ायी आदर्श आचार संहिता की धज्जियां


  • प्रकाशित विज्ञापन व खबरें
  • आपत्तिजनक वीडियो
  • पैसा बांटना
  • प्रधानमंत्री व जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल उ.प्र. में
  • ई.वी.एम. व पोस्टल बैलट के साथ छेड़-छाड़

प्रकाशित विज्ञापन व खबरें

  • 22 फरवरी 2022: मतदान से एक दिन पूर्व उमर उजाला, लखनऊ, अंक 235, के पृष्ठ संख्या 2 पर 175 लखनऊ कैण्ट विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बृजेश पाठक का विज्ञापन प्रकाशित हुआ। 
  • 22 फरवरी 2022: मतदान से एक दिन पूर्व उमर उजाला, लखनऊ, अंक 235, के मुख्य पृष्ठ पर भाजपा की बहराइच, जहां चुनाव 27 फरवरी को होना वाला था, में नरेन्द्र मोदी व योगी आदित्यनाथ की जनसभा का विज्ञापन प्रकाशित हुआ जिसमें लाइव जुड़ने हेतु क्यू.आर. कोड दिया गया है। चुनाव से एक दिन पूर्व मतदान के चौथे चरण के इलाकों में इस सभा को ऑनलाइन दिखाने के लिए यह विज्ञापन लखनऊ में प्रकाशित किया गया। (विज्ञापन वाले पृष्ठ या इसके पीछे वाले पृष्ठ की संख्या अंकित नहीं है, इससे संलग्न पृष्ठ संख्या 7 व 8 हैं।)
  • 23 फरवरी 2022: मतदान वाले दिन उमर उजाला, लखनऊ, अंक 236, के मुख्य पृष्ठ पर भाजपा का विज्ञापन प्रकाशित हुआ। (विज्ञापन वाले पृष्ठ या इसके पीछे वाले पृष्ठ की संख्या अंकित नहीं है, इससे संलग्न पृष्ठ संख्या 11 व 12 हैं।)
  • 23 फरवरी 2022: मतदान वाले दिन उमर उजाला, लखनऊ, अंक 236, के एक पृष्ठ, जिसकी संख्या अंकित नहीं है, पर भाजपा की दिन में 11 बजे बाराबंकी व 1 बजे कौशाम्बी जनपदों में,  जहां चुनाव चौथे चरण के बाद होना वाला था, में नरेन्द्र मोदी की जनसभा का विज्ञापन प्रकाशित हुआ जिसमें लाइव जुड़ने हेतु दोनों जन सभाओं के अलग-अलग क्यू.आर. कोड दिए गए हैं। चुनाव वाले दिन मतदान के चौथे चरण के इलाकों में इस सभा को ऑन लाइन दिखाने के लिए यह विज्ञापन लखनऊ में प्रकाशित किया गया। (विज्ञापन वाले पृष्ठ या इसके पीछे वाले पृष्ठ की संख्या अंकित नहीं है, इससे संलग्न पृष्ठ संख्या 9 व 10 हैं।)
  • 23 फरवरी 2022: मतदान वाले दिन उमर उजाला, लखनऊ, अंक 236, के पृष्ठ संख्या 2 पर 169 बक्शी का तालाब विधान सभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सलाउद्दीन सिद्दीकी का विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
  • 23 फरवरी 2022: मतदान वाले दिन अंग्रेजी दैनिक हिन्दुस्तान टाइम्स, लखनऊ/मेट्रो, अंक 25,  संख्या 45 के मुख्य पृष्ठ पर भाजपा का विज्ञापन प्रकाशित हुआ। (इसकी पृष्ठ संख्या अंकित नहीं है, इससे संलग्न पृष्ठ संख्या 15 व 16 हैं।)
  • 23 फरवरी 2022: मतदान वाले दिन अंग्रेजी दैनिक हिन्दुस्तान टाइम्स, लखनऊ/मेट्रो, अंक 25,  संख्या 45 के मुख्य पृष्ठ के पीछे 170 सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार राजेश्वर सिंह का विज्ञापन प्रकाशित हुआ। (इसकी पृष्ठ संख्या अंकित नहीं है, इससे संलग्न पृष्ठ संख्या 15 व 16 हैं।)
  • 23 फरवरी 2022: मतदान वाले दिन अंग्रेजी दैनिक हिन्दुस्तान टाइम्स, लखनऊ/मेट्रो, अंक 25,  संख्या 45, के पृष्ठ संख्या 1 पर भाजपा की दिन में 11 बजे बाराबंकी व 1 बजे कौशाम्बी जनपदों में, जहां चुनाव चौथे चरण के बाद होना वाला था, में नरेन्द्र मोदी की जनसभा का विज्ञापन प्रकाशित हुआ जिसमें लाइव जुड़ने हेतु दोनों जन सभाओं के अलग-अलग क्यू.आर. कोड दिए गए हैं। चुनाव वाले दिन मतदान के चौथे चरण के इलाकों में इस सभा को ऑनलाइन दिखाने के लिए यह विज्ञापन लखनऊ में प्रकाशित किया गया।
  • 23 फरवरी 2022: मतदान वाले दिन अंग्रेजी दैनिक हिन्दुस्तान टाइम्स, लखनऊ/मेट्रो, अंक 25,  संख्या 45 के पृष्ठ संख्या 2 पर 170 सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार प्रोफेसर अभिषेक मिश्र का विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
  • 26 फरवरी 2022: बाराबंकी क्षेत्र में मतदान से एक दिन पूर्व उमर उजाला, लखनऊ, अंक 239, के मुख्य पृष्ठ पर भाजपा का विज्ञापन प्रकाशित हुआ। लखनऊ से प्रकाशित अखबार ही बाराबंकी में भी पढ़ा जाता है। (विज्ञापन वाले पृष्ठ या इसके पीछे वाले पृष्ठ की संख्या अंकित नहीं है, इससे संलग्न पृष्ठ संख्या 11 व 12 हैं।)
  • 27 फरवरी 2022: पांचवें चरण के मतदान वाले दिन, जिस दिन बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी,  सुल्तानपुर, आदि, इलाकों में मतदान था, अंग्रेजी दैनिक टाइम्स ऑफ इण्डिया के लखनऊ से प्रकाशित रविवार संस्करण सण्डे टाम्स के अंक 32, संख्या 9, के मुख्य पृष्ठ पर भाजपा का विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
  • 27 फरवरी 2022: पांचवें चरण के मतदान वाले दिन, जिस दिन बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी,  सुल्तानपुर, आदि, इलाकों में मतदान था, अंग्रेजी दैनिक हिन्दुस्तान टाइम्स के लखनऊ/मेट्रो से प्रकाशित अंक 21, संख्या 9, के पृष्ठ संख्ष्या 1 पर भाजपा का विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
  • 27 फरवरी 2022: पांचवें चरण के मतदान वाले दिन, जिस दिन बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी,  सुल्तानपुर, आदि, इलाकों में मतदान था, अमर उजाला के लखनऊ से प्रकाशित अंक 240 के मुख्यपृष्ठ जिसपर ऊपर उत्तर प्रदेश लिखा है पर भाजपा का विज्ञापन प्रकाशित हुआ। (इसकी पृष्ठ संख्या अंकित नहीं है, इससे संलग्न पृष्ठ संख्या 9 है।)
  • 27 फरवरी 2022: अंग्रेजी दैनिक टाइम्स ऑफ इण्डिया के लखनऊ से प्रकाशित रविवार संस्करण सण्डे टाइम्स के अंक 32, संख्या 9, के पृष्ठ संख्या 6 पर छपे समाचार में योगी आदित्यनाथ के हवाले से एक बयान छपा है जिसमें कहा गया है कि जिन लोगों ने राम भक्तों पर गोली चलाई थी वे 2024 के लोक सभा चुनाव के बाद अयोध्या में कार सेवा करेंगे। यह बयान साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण करने के उद्देश्य के दिया गया है और बाबरी मस्जिद ध्वंस व भीड़ द्वारा अराजकता व हिंसा को जायज ठहराता है।
  • 3 फरवरी 2022: हिन्दी दैनिक जनसत्ता में प्रकाशित खबर के मुताबिक बिजनौर से भाजपा विधायक व प्रत्याशी सुची चौधरी के पति ऐश्वर्य मौसम चौधरी द्वारा एक बयान दिया गया है कि बारात घर बनवाने के बदले में भाजपा को वोट देने के लिए मुसलमानों के हाथ में कुरान शरीफ रखवाकर कसम खिलवाएंगे। यह लालच/दबाव से वोट लेने का प्रयास है।
  • 11 फरवरी 2022 से 15 फरवरी 2022 के बीच की कोई तारीखः दैनिक भास्कर, जींद, हरयाणा से प्रकाशित खबर के अनुसार भाजपा मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी व भाजपा जिला अध्यक्ष,  सहारनपुर, के हवाले से यह ज्ञात होता है कि हरयाणा के मुख्य मंत्री के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारियों के माध्यम से 300 बसें हरयाणा राज्य से नरेन्द्र मोदी की सहारनपुर सभा में 10 फरवरी को लाई गईं। लेकिन वायदे के अनुसार इनका भुगतान रैली स्थल पर नहीं हुआ और उक्त कार्यकर्ताओं के अनुसार अब भुगतान जिला परिवहन अधिकारियों के माध्यम से होगा। 

आपत्तिजनक वीडियो 

1. महाराजगंज जिले के सदर विकास खण्ड के भूतपूर्व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र खरवार द्वारा यह दावा कि भाजपा द्वारा केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद पंकज चौधरी के संरक्षण में 200 ई.वी.एम बदल दी गईं। इस मामले में स्थानीय प्रशासन मुकदमा दर्ज कर चुका है।

2. जिला मिर्जापुर में 6 मार्च 2022 को वाराणसी मार्ग पर नारायणपुर में गुजरात पुलिस के जवान ड्यूटी पर थे जिनमें से एक कह रहा है कि वे योगी सरकार बनाने के लिए आए हैं। वाराणसी जिलाधिकारी ने इसे अफवाह बताया लेकिन मिर्जापुर पुलिस ने इस जवान को ड्यूटी से हटाने का दावा किया। 

3. बलिया में थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह भाजपा उम्मीदवार दया शंकर सिंह को मतदान से पहले जीत व कैबिनेट मंत्री बनने की बधाई दे रहा है व बता रहा है कि वह उन्हें स्कॉर्ट कर रहा है।

4. डुमरियागंज से भाजपा विधायक एवं प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह दावा कर रहे हैं कि इस बार वे विधायक बन गए तो अभी तो गोल टोपी दिखाई देनी बंद हुई है, आगे मियां लोग (मुस्लिम) तिलक लगा कर चलेंगे व सीताराम कहेंगे।

5. डुमरियागंज विधायक एवं प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह कह रहे हैं कि जो भाजपा को वोट नहीं देगा उसके अंदर मुस्लिम का खून है।

6. अमेठी की तिलोई विधान सभा से भाजपा विधायक एवं प्रत्याशी मयंकेश्वर सिंह मुसलमानों को चेतावनी दे रहे हैं कि दाढ़ी नोच कर चोटी बना देंगे।

7. इटावा से भाजपा विधायक एवं प्रत्याशी सरिता भदौरिया यह कह कर कि जनता सब कुछ, जिसमें नमक भी शामिल है, खा गई लेकिन वोट नहीं देती एक नैतिक दबाव बना रही हैं।  

पैसा बांटना 

1. अमर अजाला, लखनऊ, 7 मार्च 2022 को अंक 248 में पृष्ठ संख्या 5 पर प्रकाशित खबर के अनुसार जिला गाजीपुर की जमानिया कोतवाली क्षेत्र में भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिल गुप्ता, बुद्धपुर निवासी नितेश निगम, धनौता निवासी रोहित कुमार शराब, पैसा व भाजपा के स्टीकर बांटते हुए पकड़े गए। इसके पास चार पेटी देशी शराब व रु. 60,700 नकद पाए गए।

2. सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) के बांगरमऊ, उन्नाव से प्रत्याशी अनिल कुमार मिश्र के मुताबिक हफीजाबाद में 22 फरवरी 2022 को चुनाव से पहले वाली शाम भाजपा के लोगों द्वारा पैसे बांटे गए। अनिल कुमार मिश्र ने उन्नाव जिले के चुनाव अधिकारी को रात सवा नौ बजे लिखित शिकायत भेजी।

प्रधान मंत्री व जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल उ.प्र. में 

  • प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी प्रचार के आखिरी तीन दिन वाराणसी रहे। उनकी उपस्थिति का कहीं न  कहीं दबाव था कि वाराणसी के अधिकारियों ने ई.वी.एम. से छेड़-छाड़ की हिम्मत दिखाई।
  • जम्मू व कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा हफ्ता-दस दिन से ज्यादा अपना मतदान करने से पहले पूर्वांचल में रहे एवं तमाम मंदिरों के दर्शन किए।

ई.वी.एम. व पोस्टल बैलट के साथ छेड़-छाड़ 

1. मतगणना से एक दिन पहले 9 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश सरकार के स्कॉर्पियो वाहन संख्या यूपी 65 डी जे 4142 से आजमगढ़ में मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम के बीच पोस्टल बैलट पेपर बरामद हुए।

2. मतगणना से एक दिन पहले संत कबीर नगर में लेखपाल नागेन्द्र सिंह मतगणना स्थल एच.आर.पी.जी कालेज में जाते हुए दो बैलट पेपर के साथ पकड़े गए

3. प्रयागराज में मतगणना से एक दिन पूर्व फूलपुर विधान सभा क्षेत्र का एक बक्सा एस.डी.एम. सदर की गाड़ी से मतगणना स्थल पर उतारने के बाद पकड़ा गया। उसमें सील, भाजपा के चिन्ह वाली वी.वी. पैट पर्चियां व मोहरें निकले।   

4. 8 मार्च 2022 को बरेली में नगर पालिका परिषद बहेड़ी की गाड़ी सं. यू पी 25 डी टी 9166 में मतगणना से दो दिन पूर्व मतपत्र से भरे तीन बक्से लोगों ने पकड़े।

5. वाहन संख्या यूपी 64 जी 0217, जिसपर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है, में 8 मार्च 2022 को एक बक्से में मतपत्र पकड़े गए।

6. जिला सोनभद्र में नायब तहसीलदार, घोरावल की गाड़ी में 8 मार्च 2022 को पॉलीटेक्निक कालेज लोढ़ी के बाहर बक्सा पकड़ा गया जिसमें सादे मतपत्र मौजूद थे।

7. पहड़िया, वाराणसी में सैकड़ों ई.वी.एम. के साथ एक ट्रक पकड़ा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि ये प्रशिक्षण के लिए ले जाए जा रहे थे लेकिन मण्डलायुक्त ने माना के ई.वी.एम. को ले जाने के नियम का पालन नहीं हुआ।


(संकलनकर्ता: देवेश पटेल और संदीप पांडेय)


About जनपथ

जनपथ हिंदी जगत के शुरुआती ब्लॉगों में है जिसे 2006 में शुरू किया गया था। शुरुआत में निजी ब्लॉग के रूप में इसकी शक्ल थी, जिसे बाद में चुनिंदा लेखों, ख़बरों, संस्मरणों और साक्षात्कारों तक विस्तृत किया गया। अपने दस साल इस ब्लॉग ने 2016 में पूरे किए, लेकिन संयोग से कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते इसके डोमेन का नवीनीकरण नहीं हो सका। जनपथ को मौजूदा पता दोबारा 2019 में मिला, जिसके बाद कुछ समानधर्मा लेखकों और पत्रकारों के सुझाव से इसे एक वेबसाइट में तब्दील करने की दिशा में प्रयास किया गया। इसके पीछे सोच वही रही जो बरसों पहले ब्लॉग शुरू करते वक्त थी, कि स्वतंत्र रूप से लिखने वालों के लिए अखबारों में स्पेस कम हो रही है। ऐसी सूरत में जनपथ की कोशिश है कि वैचारिक टिप्पणियों, संस्मरणों, विश्लेषणों, अनूदित लेखों और साक्षात्कारों के माध्यम से एक दबावमुक्त सामुदायिक मंच का निर्माण किया जाए जहां किसी के छपने पर, कुछ भी छपने पर, पाबंदी न हो। शर्त बस एक हैः जो भी छपे, वह जन-हित में हो। व्यापक जन-सरोकारों से प्रेरित हो। व्यावसायिक लालसा से मुक्त हो क्योंकि जनपथ विशुद्ध अव्यावसायिक मंच है और कहीं किसी भी रूप में किसी संस्थान के तौर पर पंजीकृत नहीं है।

View all posts by जनपथ →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *