सरकार का प्रस्ताव नामंजूर, बेकार नहीं जाने देंगे 147 किसानों का बलिदान: संयुक्त किसान मोर्चा

शांतिपूर्ण चल रहा यह आंदोलन अब देशव्यापी हो चुका है। कर्नाटक में अनेक स्थानों पर वाहन रैलियों के माध्यम से किसान गणतंत्र दिवस के लिए एकजुट हो रहे है। केरल में कई जगहों पर किसान ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे है।

Read More

कृषि कानूनों को निलंबित करने के ताज़ा प्रस्ताव पर विचार करेगा आंदोलन: संयुक्त किसान मोर्चा

आज की मीटिंग में सरकार द्वारा एनआईए जांच और गिरफ्तारियों पर भी चर्चा हुई और सरकार ने एनआइए को नाजायज केस न करने के निर्देश देने का भरोसा दिया।

Read More

किसान आंदोलन: कक्काजी ने चढूनी पर लगाए आरोप लिए वापस, बोले- मैं कभी RSS में नहीं रहा!

शिव कुमार कक्काजी ने समिति के सामने स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणियां अनुचित थीं। यह एहसास करते हुए उन्होंने गुरनाम सिंह चढूनी के खिलाफ अपने सभी आरोप वापिस ले लिए हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन का हित सर्वोपरि है।

Read More

दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर होगी 26 जनवरी को किसान परेड, राजनीतिक पार्टी का झण्डा वर्जित

परेड आउटर रिंग रोड पर होगी। परेड में वाहनों में झांकियां शामिल होंगी जो ऐतिहासिक क्षेत्रीय और अन्य आंदोलनों के प्रदर्शन के अलावा विभिन्न राज्यों की कृषि वास्तविकता को दर्शाएंगी। सभी किसान वाहनों पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज को फहराएंगे और इसमें किसान संगठन के झंडे भी। किसी भी राजनीतिक पार्टी के झंडे को अनुमति नहीं दी जाएगी।

Read More

आंदोलनकारियों को NIA से नोटिस भिजवाना सरकार की बेशर्मी: संयुक्त किसान मोर्चा

कल सरकार के साथ वार्ता के दौरान भी NIA द्वारा आंदोलनकारियों को भेजे जा रहे नोटिसों के बारे में शिकायत की गई थी। मंत्रियो ने इस मुद्दे पर विचार करने का आश्वासन दिया था.

Read More

भड़काऊ संगठनों से सतर्क रहें, राजपथ की परेड का नुकसान मकसद नहीं: संयुक्त किसान मोर्चा

सरकार किसानों की मांग को सुनने की बजाय आंदोलन में शामिल लोगों को परेशान करने पर तुली है। जो समाजसेवी दिल्ली के लिए बसें भेज रहे हैं या शहीद किसानों को आर्थिक मदद कर रहे हैं उन्हें NIA – राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा बार बार जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है।

Read More

किसान आंदोलन के 50वें दिन ‘दुल्ला भट्टी’ की याद और सरकार को चुनौती

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता डॉ. दर्शन पाल द्वारा जारी बयान में कहा है कि आज लोहड़ी के अवसर दिल्ली की सभी सीमाओं पर किसानों ने नये कानूनों की प्रतियां जलायींं, साथ दुनिया भर में जहां भी इस आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन हो रहे वहां भी प्रतियां जलायी गईं.

Read More

कोर्ट के स्टे का स्वागत लेकिन हम अपने कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं करेंगे: संयुक्त किसान मोर्चा

13 जनवरी लोहड़ी पर तीनों कानूनों को जलाने का कार्यक्रम, 18 जनवरी को महिला किसान दिवस मनाने, 20 जनवरी को श्री गुरु गोविंद सिंह की याद में शपथ लेने और 23 जनवरी को आज़ाद हिंद किसान दिवस पर देश भर में राजभवन का घेराव करने का कार्यक्रम जारी रहेगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन देशभर के किसान दिल्ली पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से “किसान गणतंत्र परेड” आयोजित करे गणतंत्र का गौरव बढ़ाएंगे।

Read More

SC द्वारा नियुक्त किसी भी समिति की कार्रवाई में हिस्सा नहीं लेंगे: संयुक्त किसान मोर्चा

संयुक्त मोर्चा प्रतिनिधिमंडल से सलाह करने वालों में बलवीर सिंह राजेवाल, डॉ. दर्शनपाल, प्रेम सिंह भंगू, राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला, जगमोहन सिंह शामिल थे. वकीलों की टीम में वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे, प्रशांत भूषण, कोलिन गोन्सालविस और एचएस फुल्का शामिल थे.

Read More

संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार को भेजा चारसूत्रीय एजेंडा, 29 दिसम्बर को वार्ता की तारीख

किसान संगठनों ने संयुक्‍त सचिव, कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय, विवेक अग्रवाल को भेजे पत्र में सबसे पहले तो कहा है कि सरकार किसानों की मांगों को लेकर गलतबयानी न करे और सरकारी तंत्र का इस्‍तेमाल कर के किसानों के खिलाफ दुष्‍प्रचार बंद करे।

Read More