सरकारों ने अधिकतम गति सीमा 30 किमी प्रति घंटे करने का वादा क्यों किया है

आज संपन्‍न हो रहे छठवें संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का प्रमुख सन्देश यही है कि सरकारें अपने किये वादानुसार अधिकतम गति सीमा 30 किमी प्रति घंटे को सख्ती से लागू करें जिससे न केवल सड़क दुर्घटनाएं कम हों और सड़क दुर्घटनाओं से मृत्यु दर में गिरावट आये बल्कि अन्य लाभ भी मिलें, जैसे कि सड़क सबके लिए सुरक्षित जगह बने, पर्यावरण लाभान्वित हो और अन्य सतत विकास लक्ष्य की ओर हम सब प्रगति कर सकें।

Read More

चिली में नये संविधान और सामाजिक लोकतंत्र को खड़ा करने का रास्ता साफ, लेकिन जोखिम भरा!

देश के उग्र वामपंथी ब्रॉडफ्रंट गठबंधन के नेता गैब्रिएल बोरिस कहते हैं कि चुनाव के नतीजों ने दुनिया के सबसे बड़े तांबा उत्पादक चिली में एक बड़े बदलाव की राह तैयार कर दी है। उन्होंने कहा, “हम अपनी आदिवासी आबादी के लिए एक नये समझौते की उम्मीद कर रहे हैं। हम अपने प्राकृतिक संसाधनों को वापस चाहते हैं और ऐसा देश बनाना चाहते हैं जिसमें सबके लिए अधिकार सुनिश्चित हों। नया चिली बनाने के लिए हम शून्य से शुरू करने जा रहे हैं।”

Read More

आखिर कब तक कोरोना से जंग लड़ते रहेंगे सरकारी योजना की राह देखते स्वास्थ्यकर्मी?

हज़ार से ज़्यादा डॉक्टर दूसरों की जान बचाते हुए अपनी जान कुर्बान कर चुके हैं। उनमें से कितने बालासुब्रमण्यम होंगे और कितने उनके बेटे जैसे होंगे जो अपने किसी ख़ास की जान की कीमत माँग रहे होंगे। इसमें आशा कर्मियों और नर्सों को तो अभी हमने गिना ही नहीं है!

Read More

COVID: वैक्सीन को पेटेंटमुक्त और ‘बर्डन शेयरिंग फार्मूला’ लागू करने का G-7 पर बन रहा है दबाव

आगामी 11 जून को ब्रिटेन, अमेरिका, यूरो‍पीय संघ, जापान और कनाडा के नेता तथा दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया के राष्‍ट्राध्‍यक्ष ब्रिटेन के कॉर्नवाल में आयोजित होने वाली जी7 की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक के दौरान जी7 देशों पर विकासशील देशों में कोविड टीकाकरण कार्य में तेजी लाने और जलवायु सम्‍बन्‍धी नयी वित्‍तीय संकल्‍पबद्धताओं पर राजी होने का दबाव होगा।

Read More

सामाजिक कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों को पोषित करने वाला एक गाँधीवादी गणितज्ञ और स्वप्नद्रष्टा

20 मई 1935 को आगरा जिले में जन्म लेने वाले डॉ. बनवारी लाल शर्मा, जिन्होंने पेरिस यूनिवर्सिटी से डीएससी की उपाधि ली और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष पद से रिटायर हुए, जितने बड़े एकेडेमिशियन थे उतने ही बड़े सामाजिक कार्यकर्ता भी थे।

Read More

वैक्सीन से राहत का सपना भी अब तार-तार हो रहा है

सरकार के ढुलमुलपन और गैर-जिम्मेदाराना रवैये से ये विश्वास और पुख्ता होता जा रहा है कि निकट भविष्य में इससे लोगों को अपेक्षित राहत मिल भी पाएगी या नहीं? वैक्‍सीन की दोनों खुराक लेने के बाद भी पद्मश्री डॉ. के. के. अग्रवाल की कोविड से हुई ताज़ा मौत ने तमाम संदेहों को और पुख्‍ता कर दिया है।

Read More

DRDO का रामदेव कनेक्शन: बालकृष्ण सहित पतंजलि के चार लोगों ने लिखा था 2DG का शोध पत्र!

देश में कोरोना के गंभीर रोगियों को लेकर कथित तौर पर डीआरडीओ द्वारा निर्मित जिस दवा 2DG को भारत सरकार ने मंजूरी दी है वह दवा कोरोनिल के निर्माता और आयुर्वेद के नाम पर कई बार ठगी के आरोपों में घिरे बाबा रामदेव और उनके चेलों के रिसर्च की उपज है।

Read More

लगातार चौथे साल अरब सागर से उठा चक्रवात, शाम तक गुजरात तट से टकरा सकता है तौकते

लगातार चार साल से अरब सागर में, मानसून से पहले, भीषण चक्रवाती तूफ़ान जन्म ले रहे हैं। फ़िलहाल यह तूफान मज़बूत होता जा रहा है और अपनी गति से गुजरात एवं केंद्रशासित प्रदेश दमन दीव एवं दादरा नगर हवेली की ओर बढ़ रहा है।

Read More

गंगा में बहते शवों को नोचती मछलियों और कुत्तों ने बजाया निषादों के लिए खतरे का अलार्म!

लाशों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन शहरों में खौफ और हड़कंप ज्यादा है जहां से होकर गंगा गुजरती है। अधिसंख्य लाशें कोरोना संक्रमितों की हैं जिन्हें लाचारी के चलते नदियों में बहा दिया गया था, अब इन्‍हें नदी के अंदर मांसाहारी मछलियां और किनारे पर आवारा कुत्ते नोच खा रहे हैं। इससे नदी किनारे रहने वाले और उसी से अपनी आजीविका चलाने वाले समुदायों पर स्‍वास्‍थ्‍य का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

Read More

विश्वगुरु का फर्जी ‘वैक्सीन राष्ट्रवाद’: घर में नहीं दाने अम्मा चली भुनाने!

भारत को विश्व गुरु बनाना तो नहीं अपितु खुद को विश्व नेता के रूप में प्रस्तुत करना प्रधानमंत्री का लक्ष्य रहा है और उन्होंने अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को देश पर इस तरह आरोपित कर दिया है कि आज देश जीवनरक्षक वैक्सीन की उपलब्धता के संकट से जूझ रहा है।

Read More