दुनिया में धार्मिक कट्टरपंथी सरकारों का उदय औरतों को प्रजनन न्याय से दूर कर रहा है!

मानवीय आपदा में भी अनुकूल क़ानूनी वातावरण का होना सेवा प्रदाताओं द्वारा व्यापक गर्भपात देखभाल प्रदान कराने के लिए ज़रूरी है। ऐसे समय में महिलाओं और लड़कियों के लिए असुरक्षित गर्भपात का ख़तरा बढ़ जाता है जिसके परिणामस्वरूप मातृ मृत्यु दर बढ़ती है।

Read More

हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा में ऑनलाइन PhD प्रवेश परीक्षा पर छात्रों का विरोध

तमाम परीक्षार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि 2020 के सत्र हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन परीक्षा केंद्र बनाकर केंद्र पर्यवेक्षक की निगरानी में किया जाए ताकि नकल व अन्य अनुचित साधनों के प्रयोग की संभावना को समाप्त किया जा सके।

Read More

हाथरस कांड पर 92 रिटायर्ड नौकरशाहों का योगी आदित्यनाथ को खुला पत्र

ऐसा तो नहीं लगता कि आपको देश के विधि-नियम व विधि-संगत प्रक्रिया पर बहुत विश्वास है फिर भी हमारा आपसे अनुरोध है कि भारत के जिस संविधान के प्रति आदर और निष्ठा की शपथ आपने पद ग्रहण करते समय ली थी, उसकी मूल भावनाओं और विधि-विधान के अनुसार अपने प्रशासन को संचालित कराने की कृपा करें।

Read More

बेटी बचाओ का नारा देने वाले बलात्कारियों को बचाने में लगे हैं! हाथरस कांड पर WSS का बयान

WSS माननीय उच्च न्यायालय से गुज़ारिश करती है कि चूँकि उन्होंने पीड़िता के शव को गैर कानूनी तरह से जलाने के मामले को स्वतः संज्ञान में लिया है, अतः मामले की गंभीरता और पुलिस का आचरण देखते हुए वह इस मामले की जाँच अपनी देखरेख में करवाएँ।

Read More

महात्मा गाँधी को प्रतीकात्मक ही नहीं बल्कि धरातल पर उतारना है ज़रूरी: मेधा पाटकर

मेधा का मानना है कि सबका-साथ-सबका-विकास का सपना साकार करने के लिए, सबके सतत विकास के लिए एवं न्यायपूर्ण मानवीय व्यवस्था के लिए, महात्मा गाँधी का सुझाया हुआ सहकारिता (cooperative) का रास्ता ही आज के परिप्रेक्ष्य में सही रास्ता है.

Read More

जिसने अंग्रेज़ों से गाँधी जी की जान बचायी, उसे इतिहास ने भुला दिया!

गांधी की जान तो बच गयी लेकिन बतख मियां और उनके परिवार को बाद में इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। गांधी जी के जाने के बाद अंग्रेजों ने न केवल बतख मियां को बेरहमी से पीटा और सलाखों के पीछे डाला, बल्कि उनके छोटे से घर को ध्वस्त कर क़ब्रिस्तान बना दिया।

Read More

गरमाता UP: हाथरस जाते वक्‍त राहुल-प्रियंका गिरफ्तार, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का चौतरफा दमन

पुलिस राहुल गांधी को धारा 188 के तहत गिरफ्तार करना चाहती थी। राहुल ने पुलिस से आग्रह किया कि वह उन्‍हें अकेले हाथरस जाने की मंजूरी दे, बाकी कार्यकर्ता नहीं जाएंगे। इससे धारा 144 का उल्‍ल्‍ंघन नहीं होगा।

Read More

हाथरस कांड और बाबरी विध्वंस का फैसला: विभिन्न दलों और संगठनों के निंदा बयान

हाथरस में एक महिला के साथ हुए गैंग रेप के बाद उसकी मौत और आनन-फानन में पुलिस द्वारा उसकी अन्त्येष्टि की घटना तथा सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा बाबरी विध्वंस के केस में भाजपा के नेताओं को बरी किए जाने पर कई संगठनों ने अपना बयान जारी किया है। ये बयान एक-एक कर के नीचे पढे जा सकते हैं।

Read More

हाथरस कांड: पूरे UP में काँग्रेस उतरी सड़क पर, जबरदस्त लाठीचार्ज और गिरफ़्तारी

जालौन, सोनभद्र, चित्रकूट समेत कई जिलों में प्रदर्शन के दौरान जगह-जगह कांग्रेसियों का पुलिसिया उत्पीड़न हुआ है। लखनऊ समेत कई जिलों में कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल होने की सूचना है।

Read More

सरकार के दबाव में एमनेस्‍टी इंटरनेशनल ने भारत में अपना काम समेटा, बैंक खाते फ्रीज़

एमनेस्‍टी इंटरनेशनल दुनिया भर में मानवाधिकारों के मुद्दे पर काम करने वाली संस्‍था है। इससे पहले भी चार बार एमनेस्‍टी का काम भारत में सरकारी दखलंदाज़ी के चलते ठप हो चुका है। यह पांचवीं बार है जब एमनेस्‍टी को अपना काम बंद करने की घोषणा करनी पड़ी है।

Read More