किसान आंदोलन: कांग्रेस, AAP और लेखक-सांस्कृतिक संगठनों ने किया भारत बंद का समर्थन

आज न्यू सोशलिस्ट इनीशिएटिव, दलित लेखक संघ, अखिल भारतीय दलित लेखिका मंच, प्रगतिशील लेखक संघ, जन संस्कृति मंच, इप्टा, संगवारी, प्रतिरोध का सिनेमा और जनवादी लेखक संघ ने किसान आंदोलन की माँगों और 8 दिसंबर के भारत बंद के समर्थन में बयान जारी किया।

Read More

मीडिया कितना गिर चुका है, उसे एडिटर्स गिल्‍ड की किसान आंदोलन पर जारी इस एडवायज़री से समझें

मीडिया के लिए इससे ज्‍यादा शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता कि देश की सबसे बड़ी आबादी और अन्‍नदाताओं के प्रति पत्रकारिता कैसे की जाय, उसकी सलाह मूर्धन्‍य संपादकों को जारी करनी पड़ रही है।

Read More

तारीख पर तारीख: किसान-सरकार वार्ता वहीं की वहीं, दो दिन बाद फिर मिलेंगे

लगातार सात घंटे तक चली किसान संगठनों के नुमाइंदों और कृषि मंत्री की वार्ता आज भी बेनतीजा समाप्‍त हो गयी और अगली तारीख दे दी गयी। दोनों पक्ष अब परसों यानी 5 दिसम्‍बर को फिर बैठेंगे। उस दिन किसान संगठनों ने देश भर में कृषि कानूनों का पुतला फूंकने का आह्वान किया है।

Read More

कोरोना के बाद क्या ‘विश्वग्राम’ की परिकल्पना यथावत बनी रहेगी? ललित सुरजन का अनुत्तरित सवाल

उनका आखिरी संपादकीय 9 अप्रैल, 2020 को कोरोना पर आया था। इस संपादकीय में उन्‍होंने कोरोना के बाद बनने वाली दुनिया को लेकर कुछ गंभीर सवाल उठाये थे। ये सवाल अब भी अनुत्‍तरित हैं। जनपथ अपने समय के इस महान संपादक प्रकाशक को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सम्‍मान में उनका 9 अप्रैल को छपा संपादकीय पुनर्प्रकाशित कर रहा है।

Read More

किसान आंदोलन: आज चौथे दौर की वार्ता में गृह मंत्री और रक्षा मंत्री नहीं होंगे

पत्र में कहा गया है कि किसान संगठनों को एक्‍सपर्ट पैनल वाला प्रस्‍ताव नामंजूर है और वे कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए एक संसदीय सत्र बुलाने की अपनी मांग को दुहराते हैं।

Read More

वार्ता बेनतीजा: किसानों ने कहा, सरकार से कुछ लेकर जाएंगे, मुलाकात के लिए फिर परसों आएंगे!

किसान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य चंदा सिंह ने कहा कि हमारा आंदोलन जारी रहेगा। सरकार से कुछ लेकर जाएंगे। सरकार अगर शांति चाहती है तो लोगों का मुद्दा हल करे। हम मुलाकात के लिए परसों फिर आएंगे।

Read More

सरकार के भेजे न्‍योते में आज वार्ता के लिए पंजाब के 32 किसान नेताओं का नाम

ये सारे उन्‍हीं संगठनों के वही प्रतिनिधि हैं जिनके साथ अक्‍टूबर और नवंबर में दो दौर की वार्ता सरकार के साथ हुई थी। इसमें वे किसान नेता शामिल नहीं हैं जिनके नाम बार-बार मीडिया में किसान नेताओं के रूप में आंदोलन के दौरान सामने आते रहे हैं, जैसे योगेंद्र यादव, सरदार वीएम सिंह, इत्‍यादि।

Read More

सरकार ने किसानों को आज 3 बजे दिया है वार्ता का समय, लेकिन बात क्‍या होगी?

तीन किसान कानूनों के खिलाफ़ दिल्‍ली की तीन सीमाओं पर और बुराड़ी के निरंकारी मैदान में आंदोलन कर रहे किसानों के दबाव में केंद्र सरकार ने आखिरकार वार्ता के लिए आज किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को समय दे दिया है। दिल्‍ली के विज्ञान भवन में यह बातचीत दिन में 3 बजे रखी गयी है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी पुष्टि की है।

Read More

‘मन की बात’ में कृषि कानूनों की सराहना दिखाती है कि सरकार समस्या को हल नहीं करना चाहती: AIKSCC

एआईकेएससीसी वर्किंग ग्रुप ने किसान संगठनों के चिंतन की स्पष्टता की सराहना की है और भारत सरकार से पुनः अपील की है कि इस समस्या को कानून व्यवस्था की समस्या के रूप में न देखें और इसमें गुप्तचर विभागों और गृहमंत्रालय को शामिल न करें।

Read More

पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी के किसान आंदोलन क्‍यों कर रहे हैं? बुनियादी सवाल का आसान जवाब

मीडिया आपको बताएगा कि सरकार एमएसपी को खत्‍म करने नहीं जा रही। किसान कह रहे हैं कि ठीक है, एक काम करो कि कानून में ये डाल दो कि एमएसपी से नीचे की खरीद दंडनीय अपराध होगी। सरकार ये करने से मना कर रही है।

Read More