मध्य प्रदेश बजट: कर्जमुक्ति और लाभकारी मूल्य पर कृषि उत्पादों की खरीद की कोई गारंटी नहीं

डॉ. सुनीलम ने कहा कि दो लाख रूपये के कर्जे की मुक्ति को लेकर कांग्रेस ने जो वादा किया था उसमें जो राशि बकाया थी उसकी माफी का प्रावधान करने की उम्मीद भाजपा सरकार से थी क्योंकि जो किसान पैसा जमा नहीं कर पाए इसमें उनकी कोई गलती नहीं थी। सरकार को अपनी ओर से कर्ज माफी करनी चाहिए थी या कम से कम कर्जा ना भरने पर भी नए कर्जे देने का प्रावधान करना चाहिए था।

Read More

महिला समूहों का चीफ जस्टिस को खुला पत्र- इस्तीफा दीजिए, देश की महिलाओं से माफी मांगिए!

पत्र में लिखा गया है कि मुख्‍य न्‍यायाधीश के पास इस देश के संविधान की व्‍याख्‍या करने की ताकत है, बावजूद इसके यह अफ़सोस की बात है कि उन्‍हें ‘’सिडक्‍शन’’, ‘’रेप’’ और ‘’विवाह’’ का अर्थ हमें समझाना पड़ रहा है।

Read More

तीनों कृषि कानून रद्द करने के मांगपत्र पर महाराष्ट्र में पौने सात लाख लोगों ने किये हस्ताक्षर

किसान नेताओं ने कहा कि कोई भी किसान अपनी फसल न जलाएं। किसान अपने खून पसीने से फसल को पालते हैं। संयुक्त किसान मोर्चा सभी किसानों से अपील करता है कि आंदोलन और फसल दोनों को संभालना है और संयुक्त किसान मोर्चा की अपील को ही अंतिम माना जाए।

Read More

18 मार्च को MP के सभी जिलों में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय: SKM

सभी जिलों में 18 मार्च को सभी किसानों का गेहूं, चना और मसूर की समर्थन मूल्य पर खरीद किये जाने के लिए हो रहे पंजीयन कराने की तारीख बढ़ाने, राजस्व विभाग द्वारा पंजीयन हेतु आधार लिंक की व्यवस्था सुनिश्चित करने, बिजली कटौती एवं वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के चलते किसानों की मोटरें जलने से होने वाले नुकसान की भरपाई बिजली कंपनी द्वारा किये जाने, बिजली बिलों की जबरन वसूली पर रोक लगाने एवं बैंकों द्वारा किसानों के कृषि यंत्रों की कुड़की पर रोक लगाने, किसानों से की गई खरीदी का गत तीन वर्षाें का बोनस एवं भावांतर राशि देने, फसल बीमा एवं राजस्व की फसल नुकसानी के मुआवजा की बकाया राशि का तुरंत भुगतान करने, मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर हो रही खरीद पर रोक लगाने आदि मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

Read More

दुनिया भर में 835 से ज्यादा पत्रकारों को लील गया कोरोना, 55 मौतों के साथ भारत चौथे स्थान पर

भारत में लोकप्रिय टीवी ऐंकर विकास शर्मा की 4 फरवरी को पोस्‍ट-कोरोना जटिलताओं के चलते मौत हो गयी। उसके बाद से अब तक इस बड़ी आबादी वाले देश में कोरोना से मीडिया में पीड़ित किसी व्‍यक्ति की खबर नहीं है।

Read More

नवदीप कौर को मिली ज़मानत, शिव कुमार की सरकारी मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर जख्मों के सुराग

नवदीप के साथ गिरफ्तार हुए मजदूर अधिकार कार्यकर्ता शिव कुमार की मेडिकल रिपोर्ट आयी है जिसमें बताया गया है कि उनके शरीर में दो फ्रैक्‍चर हैं। चंडीगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज द्वारा की गयी जांच में पाया गया है कि शिव कुमार के हाथ और पैर में दो फ्रैक्‍चर हैं और पैरों के कुछ नाखून उखड़े हुए हैं।

Read More

BHU: धरना दे रहे छात्रों को घसीटते हुए ले गई पुलिस, छात्रों ने थाने को घेरा, चार घंटे बाद रिहाई

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) को पूर्ण रूप से खोलने की मांग को लेकर लंका स्थित सिंह द्वार पर पिछले पांच दिनों से दे रहे थे धरना। छात्र नेता आशुतोष कुमार ने बृहस्पतिवार से शुरू किया था आमरण अनशन।

Read More

युनिवर्सिटी खोलने की मांग पर धरना दे रहे BHU के छात्रों का आज से आमरण अनशन शुरू

विश्वविद्यालय को खोलने की मांग को लेकर विद्यार्थि‍यों और प्रशासन के बीच ठन गई हैं। लंका (वाराणसी) स्थित सिंहद्वार पर धरना दे रहे छात्रों ने अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन की रणनीति में बदलाव करते हुए गांधीवादी तरीके से अपनी मांग को रखते हुए आमरण अनशन पर जाने का फैसला किया है।

Read More

IPF कार्यकर्ताओं ने ‘दमन विरोधी दिवस’ पर दर्ज किया प्रतिवाद

कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महोदय को पत्र भेजकर तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों की फसल खरीद के लिए कानून बनाने, यूएपीए, एनएसए, देशद्रोह जैसे काले कानूनों को खत्म करने, आंदोलन में गिरफ्तार सभी किसानों को बिना शर्त रिहा करने, किसान नेताओं पर लगाए सभी मुकदमें वापस लेने, राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं पर हमले पर रोक लगाने और असहमति के अधिकार की रक्षा करने जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया।

Read More

उन्नाव घटना की उच्चस्तरीय एवं स्वतंत्र न्यायिक जांच हो: WSS

पुलिस ने 21 साल के विनय कुमार को इस अपराध में मुख्य दोषी ठहराते हुए गिरफ्तार कर लिया गया हैं और साथ में एक और व्यक्ति को विनय की मदद करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है| पुलिस का कथन है कि विनय ने अपने प्यार ठुकराये जाने पर यह अपराध किया।

Read More