महिला श्रमिक और उनके संघर्ष: AITUC के शताब्दी वर्ष पर ऑनलाइन सम्मेलन


देश के पहले केंद्रीय श्रम संगठन एटक (AITUC) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर जोशी-अधिकारी इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज (JAISS), दिल्ली की ओर से भारत की मेहनतकश जनता के विभिन्न तबकों के हाल-अहवाल जानने और उनके शानदार ऐतिहासिक संघर्षों की याद के साथ मौजूदा चुनौतियों को समझने के लिए वेबिनारों की एक श्रृंखला का आयोजन किया गया है।

श्रृंखला की पहली वेबिनार 28 अक्टूबर, 2020 को हुई थी जिसमें प्रोफ़ेसर बाबू मैथ्यू और डॉ. विवेक मोंटेरो ने “श्रम कानूनों और उनमें हो रहे श्रमिक विरोधी बदलावों” के बारे में ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य के साथ जानकारी दी।

दूसरी वेबिनार 4 नवम्बर 2020 को हुई थी जिसमें कॉमरेड सुकुमार दामले, कॉमरेड सत्यानंद, कॉमरेड अनिल पवार, कॉमरेड मिलिंद रानाडे ने “आधुनिक उद्योगों में श्रम का दमन- चुनौतियाँ और जवाब” विषय पर वक्तव्य दिए।

तीसरी वेबिनार 9 नवंबर 2020 को “उर्जा के क्षेत्र में संकट और कर्मचारियों के संघर्ष” पर हुई। इसमें कॉमरेड सी. जे. जोसेफ ने कोयला क्षेत्र के श्रमिकों के बारे में, कॉमरेड आई. एम. उनियाल ने तेल क्षेत्र के कर्मचारियों के बारे में और कॉमरेड के. अशोक राव ने विद्युत् क्षेत्र के कर्मचारियों के बारे में जानकारी दी तथा उर्जा के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूरों के संघर्ष की बात कही।

पहली तीनों वेबिनारों के वीडियो की लिंक नीचे दी गई है।

पहली वेबिनार की लिंक-

दूसरी वेबिनार की लिंक-

तीसरी वेबिनार की लिंक

चौथी वेबिनार 11 नवंबर 2020 को “नवउदारवादी नीतियों के खिलाफ सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी (बैंकिंग, बीमा और दूरसंचार क्षेत्र)” विषय पर हुई जिसमें आधार वक्तव्य कॉ. अरविन्द पोरवाल ने दिया। कॉ. डी. डी. तुलजापुरकर ने बैंकिंग क्षेत्र के, कॉ. के. गोविंदन ने साधारण बीमा के, कॉ. श्रीकांत मिश्रा ने जीवन बीमा के और कॉ. रंजन दानी ने बीएसएनएल के कर्मचारियों के समक्ष मौजूद चुनौतियों और संघर्षों पर प्रकाश डाला।

चौथी वेबिनार का यूट्यूब लिंक आपको जल्दी ही भेजा जायेगा।

अब पांचवीं वेबिनार 19 नवम्वर 2020 को महिला श्रमिकों और उनके संघर्षों पर केंद्रित है। इस वेबिनार में निम्नलिखित महिला श्रमिकों के संघर्षों पर चर्चा की जाएगी-

आँगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता, गारमेंट इंडस्ट्री के महिला श्रमिक, आधुनिक औद्योगिक क्षेत्रों में काम कर रहीं महिला श्रमिक, चाय बागानों की महिला श्रमिक।

वक्ता:

  1. हमारी अर्थव्यवस्था में महिला श्रमिकों का एक व्यापक अवलोकन: कॉमरेड वहीदा निजाम (तमिलनाडु)
  2. आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के संघर्ष : कॉमरेड सरोज (पंजाब)
  3. आशा कार्यकर्ताओं के संघर्ष : कॉमरेड सुरेखा (हरियाणा)
  4. आधुनिक उद्योगों में महिला श्रमिकों के संघर्ष: कॉमरेड अनीता यादव (हरियाणा)
  5. चाय बागानों में महिला श्रमिकों के संघर्ष: कॉमरेड कविता (केरल)
  6. गारमेंट क्षेत्र में महिला श्रमिकों के संघर्ष: कॉमरेड सत्यानंद (बेंगलुरु)

ज़ूम पर 100 की संख्या सीमित होने की वजह से हम इसे फेसबुक लाइव भी करेंगे जिसका लिंक यह है – https://www.facebook.com/Joshi-Adhikari-Institute-of-Social-Studies-1634101010199082

बाद में हम इसे जोशी-अधिकारी इंस्टिट्यूट के यूट्यूब चैनल पर भी डालेंगे। कृपया आप जोशी-अधिकारी इंस्टिट्यूट के यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/channel/UCyya4O2IC4wpeWaeIxmIw9A) को सब्सक्राइब ज़रूर करें।

सम्पर्क: विनीत तिवारी (9893192740)
तकनीकी सहायता के लिए सम्पर्क: विवेक मेहता (9893652327)


About जनपथ

जनपथ हिंदी जगत के शुरुआती ब्लॉगों में है जिसे 2006 में शुरू किया गया था। शुरुआत में निजी ब्लॉग के रूप में इसकी शक्ल थी, जिसे बाद में चुनिंदा लेखों, ख़बरों, संस्मरणों और साक्षात्कारों तक विस्तृत किया गया। अपने दस साल इस ब्लॉग ने 2016 में पूरे किए, लेकिन संयोग से कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते इसके डोमेन का नवीनीकरण नहीं हो सका। जनपथ को मौजूदा पता दोबारा 2019 में मिला, जिसके बाद कुछ समानधर्मा लेखकों और पत्रकारों के सुझाव से इसे एक वेबसाइट में तब्दील करने की दिशा में प्रयास किया गया। इसके पीछे सोच वही रही जो बरसों पहले ब्लॉग शुरू करते वक्त थी, कि स्वतंत्र रूप से लिखने वालों के लिए अखबारों में स्पेस कम हो रही है। ऐसी सूरत में जनपथ की कोशिश है कि वैचारिक टिप्पणियों, संस्मरणों, विश्लेषणों, अनूदित लेखों और साक्षात्कारों के माध्यम से एक दबावमुक्त सामुदायिक मंच का निर्माण किया जाए जहां किसी के छपने पर, कुछ भी छपने पर, पाबंदी न हो। शर्त बस एक हैः जो भी छपे, वह जन-हित में हो। व्यापक जन-सरोकारों से प्रेरित हो। व्यावसायिक लालसा से मुक्त हो क्योंकि जनपथ विशुद्ध अव्यावसायिक मंच है और कहीं किसी भी रूप में किसी संस्थान के तौर पर पंजीकृत नहीं है।

View all posts by जनपथ →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *