पत्रकार मनदीप पुनिया की ज़मानत याचिका पर फैसला सुरक्षित, एडिटर्स गिल्‍ड ने उठायी रिहाई की मांग

सुनवाई के दौरान वहां मौजूद एक अन्‍य पत्रकार के मुताबिक सुनवाई के अंत तक अदालत की ओर से प्रेस कार्ड की मांग होती रही। इसके बाद शाम चार बजे सुनवाई समाप्‍त हुई और अदालत ने फैसला अगले दिन तक के लिए सुरक्षित रख लिया।

Read More

सरकार अपना मानवीय पक्ष सामने लाए: अनशनरत किसानों के पक्ष में लेखकों-कलाकारों की अपील

ऐसे असहनीय वातावरण में हम संवेदनशील सर्जक किस तरह सुकून से बैठ सकते हैं। प्रतिरोध की जमीन हमारी रचनात्मकता से कैसे वंचित रह सकती है। मानव गरिमा के इस यज्ञ में हम कलाकार, बौद्धिक इस सत्याग्रह में खुद को समर्पित करते सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह हठ त्यागे व अपने देशवासियों की पीड़ा समझे।

Read More

बातचीत करने से पहले सरकार को बातचीत के लिए माहौल बनाना चाहिए: किसान नेता

किसान नेताओं ने कहा कि किसान मजदूर जत्थेबंदी ने एक मुफ्त कानूनी सहायता प्रकोष्ठ स्थापित किया है, जो वकीलों का एक पैनल है, जो दिल्ली लीगल सेल के सहयोग से बनेगा। 26 जनवरी की घटना के बाद या उसके बाद सामान खरीदने के लिए बाजार जाते समय सिंघू, टिकरी और गाजीपुर जैसी सीमा से पुलिस द्वारा युवाओं को उठाए जाने की खबरें आई हैं।

Read More

साम्प्रदायिक हिंसा के जिम्मेदार लोगों को राज्य का संरक्षण: MP के स्वतंत्र जांच दल की रिपोर्ट

28, 29 और 30 जनवरी 2021 को सभी प्रभावित इलाकों का दौरा करके और अनेक लोगों से बात करके इस स्वतंत्र जाँच दल ने ये पाया कि अलग-अलग दिखने वाली इन घटनाओं में कुछ समानताएँ भी हैं और इनका स्वरूप एक विशेष प्रकार से एक-दूसरे से मिलता है। चाँदना खेड़ी (गौतमपुरा, इंदौर), बेगम बाग (उज्जैन) और डोराना (मंदसौर) में बहुसंख्यक समुदाय की हथियारबंद भीड़ ने जानबूझकर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों को चुनकर वहाँ से रैली-जुलूस निकाले और अपमानजनक नारे आदि लगाए। नतीजे के तौर पर चाँदना खेड़ी और बेगम बाग में इस तरह के उकसावे से उत्तेजित कुछ लोगों ने पथराव किया।

Read More

दिल्ली: किसान आंदोलन से पुलिस के उठाए दो पत्रकार घंटों से लापता, एक पर FIR, CPJ का अलर्ट जारी

दिल्‍ली में दो पत्रकार पांच घंटे से ज्‍यादा वक्‍त से गायब हैं। एक पर आईपीसी की धारा 186, 332, 353 में एफआइआर की पुष्‍ट सूचना है। अंतरराष्‍ट्रीय एजेंसी कमेटी टु प्रोटेक्‍ट जर्नलिस्‍ट्स (सीपीजे) ने देर रात अलर्ट जारी किया है।

Read More

किसान सद्भावना दिवस: नये कृषि कानूनों के खिलाफ इंदौर में किसान संगठनों का उपवास

सरकार की हठधर्मिता और फर्जी तरीके से अपने कार्यकर्ताओं को आंदोलन में शामिल कर आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश का पर्दाफाश हो चुका है और सरकार और सत्ता दल की हरकतों के चलते आज किसान आंदोलन तीनों किसान कानून की वापसी की मांग के साथ ही किसानों की अस्मिता और स्वाभिमान का आंदोलन बन गया है। इसी के चलते आज देश भर में एक लाख से ज्यादा स्थानों पर इस तरह के उपवास का आयोजन हो रहा है।

Read More

किसान आंदोलन के समर्थन में IPF कार्यकर्ताओं ने किया उपवास

आज गांव-गांव कार्यकताओं ने आरएसएस-भाजपा सरकार द्वारा किसानों की हो रही घेराबंदी व किसान आंदोलन के दमन, हमले व दुष्प्रचार करने की कड़ी आलोचना करते हुए सरकार से तत्काल तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने व किसानों की उपज की खरीद व भुगतान और किसान आंदोलन के नेताओं पर लगाए सभी मुकदमें वापस लेने की पुरजोर मांग की।

Read More

टाइम्स ग्रुप वापस ले Newslaundry के ऊपर किया मानहानि का केस: CPJ

सीपीजे ने कहा है कि भारतीय मीडिया समूह बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (BCCL) ने मीडिया की निष्पक्षता में विश्वास रखने वाली वेबसाइट ‘न्यूज लांड्री’ पर मानहानि की याचिका दायर कर अपनी ही गरिमा को नुकसान पहुंचाया है.

Read More

राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर किसानों का सद्भावना दिवस, देशभर में अनशन: संयुक्त किसान मोर्चा

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर प्रस्तावित “सद्भावना दिवस” पर दिल्ली के सभी बोर्डर्स समेत देशभर के धरनों पर सुबह 9 बजे से 5 बजे तक अनशन रखा जाएगा।

Read More

शहीदी दिवस पर सिविल सोसाइटी ने एक दिन के उपवास के आह्वान के साथ उठाई पांच मांगें

आरटीआइ एक्टिविस्ट अरुणा राय, पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल, जस्टिस गोपाल गौड़ा, हर्ष मंदर, कविता कृष्णन, प्रोफेसर अपूर्वानंद सहित कई चर्चित लोगों ने देशवासियों के नाम एक अपील जारी की.

Read More