ग्रेटा थुनबर्ग ‘टूलकिट’ केस में बंगलुरु से जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ़्तारी

दिशा रवि फ्राइडेज़ फॉर फ्यूचर नाम के जलवायु परिवर्तन सम्‍बंधी अभियान की सह-संस्‍थापक हैं। उन्‍हें बंगलुरु से शनिवार शाम फ्लाइट से दिल्‍ली लाया गया। आज उन्‍हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्‍हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Read More

UP: पूरे प्रदेश में पुलवामा के शहीद जवानों और आंदोलन के शहीद किसानों को श्रद्धांजलि

संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर पुलवामा के शहीद सैनिकों और किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट और जय किसान आंदोलन से जुड़े मजदूर किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में कैंडिल जुलूस एवं शोक सभाएं आयोजित कीं।

Read More

किसान आंदोलन के समर्थन गाजीपुर बॉर्डर पहुंची उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, चलाएगी अभियान

गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन के मंच पर आंदोलन के प्रखर चर्चित नेता राकेश टिकैत एवं उनके साथियों ने उत्तराखंड की पहल का स्वागत किया।

Read More

सहारनपुर किसान पंचायत में प्रियंका गांधी, शुरू हुआ ‘जय जवान जय किसान’ अभियान

हर जिले के तहसीलों के बड़े गांवों से जय जवान-जय किसान अभियान की शुरुआत कांग्रेस कर रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस के लिए पश्चिमी यूपी मजबूत जमीन रही है। कई बड़े कांग्रेसी नेता पच्छिमी यूपी की राजनीति में मजबूत दखल रखते हैं। कांग्रेस इस अभियान से किसान जातियों खासकरके हिन्दू मुस्लिम जाटों और गुर्जरों में कांग्रेस मजबूत पकड़ बनाने की रणनीति पर काम कर रही है।

Read More

सरकार का अड़ियल रवैया ही आंदोलनजीवी पैदा कर रहा है: SKM

अगर सरकार अब भी किसानों की मांगों को स्वीकार करती है, तो किसान वापस जाकर पूरी मेहनत से खेती करने के लिए अधिक खुश होंगे। यह सरकार का अड़ियल रवैया है जिसके कारण ये आंदोलन लंबा हो रहा है जो कि आंदोलनजीवी पैदा कर रहा है।

Read More

…आर या पार हो जट्टा तगड़ा होजा: तिहाड़ में गूंजते लहरी नगमे और पैर पर लिखी एक इबारत

मनदीप बाहर आये कुछ कहानियां लेकर। तिहाड़ में बंद किसानों की कहानियां। उनके पास न तो कोई रिकॉर्डर था, न कैमरा, न नोटबुक और न मोबाइल। बाहर आते ही उन्‍होंने अपने नोट्स मीडिया को दिखाये, जो पुलिस की लाठी से सूजे अपने पैरों पर उन्‍होंने लिख मारे थे। उन्‍हीं नोट्स के आधार पर उन्‍होंने एक संक्षिप्‍त कहानी लिखी और जनपथ को भेजी है।

Read More

दिल्ली: किसान आंदोलन कवर कर रहे पत्रकारों के उत्पीड़न का मामला पहुंचा प्रेस काउंसिल

दिल्‍ली में पुलिस मुख्‍यालय के सामने 31 जनवरी को हुए पत्रकारों के विशाल विरोध प्रदर्शन के बाद अगला विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट बनारस पर आज आयोजित किया गया है। काशी पत्रकार संघ ने पत्रकारों के मुद्दे पर आज एक दिन के उपवास की घोषणा की है और एक संयुक्‍त संघर्ष समिति के गठन का फैसला लिया है।

Read More

हिन्दू-मुसलमान के बीच बनायी गयी खाई का पुल बन रहा है किसान आंदोलन

हाल की घटनाओं पर नजर डालें तो यह कहा जा सकता है कि यह आंदोलन समाज में फैलाये जा रहे सांप्रदायिक वैमनस्य के खिलाफ स्वत: स्फूर्त एकजुट होता साफ नजर आ रहा है, जो निश्चित रूप से सत्तारूढ़ भाजपा के लिए ख़तरे की घंटी है।

Read More

एक कॉल की दूरी के बीच बिन मांगे तोहफ़ों की दीवार खड़ी है!

2 फरवरी को न्यूज़लॉन्‍ड्री की रिपोर्टर निधि सुरेश जब सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन कवर करने गयीं तो उनको आंदोलनस्थल पर किसानों के मंच तक जाने नहीं दिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने निधि से प्रेस कार्ड माँगा, उन्होंने अपना प्रेस कार्ड दिखाया तो पुलिस अधिकारी ने कहा- यह कार्ड नहीं चलेगा, कोई नेशनल ऑथराइज्‍़ड यानी राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त प्रेस कार्ड हो तो उसे जाने दिया जाएगा.

Read More

मनदीप पुनिया को मिली ज़मानत, पत्नी ने कहा- अभी 121 लोगों की लड़ाई बाकी है!

मनदीप की पत्‍नी लीला ने ज़मानत के आदेश पर खुशी जताते हुए कहा है कि दो दिन की मानसिक प्रताड़ना और बहुत सारे लोगों की मेहनत के बाद मनदीप को बेल मिली है, लेकिन अभी लड़ाई बाकी है।

Read More