किसान आंदोलन: बॉर्डरों पर मोर्चा गरम, सरकारी राशन पर बुराड़ी मैदान में फंसे नेता नरम

AIKSCC को अब निर्णायक रूप से पंजाब के किसानों का संदेश मिल गया है। शायद इसी वजह से आज दिन में जब वीएम सिंह ने निरंकारी मैदान से अपील जारी की, तो उन्‍होंने केवल उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखण्‍ड के किसानों को मैदान में आने को कहा। पंजाब और हरियाणा के किसानों का उन्‍होंने जिक्र तक नहीं किया।

Read More

खेत मजदूरों के हालात और संघर्ष: AITUC का ताज़ा वेबिनार

जोशी-अधिकारी इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज (जैस), दिल्ली द्वारा भारत में श्रमिक संघर्षों पर केंद्रित वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह वेबिनार श्रृंखला की छठवीं कड़ी है।

Read More

UP से दिल्ली पहुंच रहा है किसानों का जत्था, पंजाब केंद्रित नहीं है आंदोलन: AIKSCC

पंजाब, हरियाणा के किसानों का दिल्ली की ओर अग्रसर होना जारी – देश के इतिहास की अब तक की सबसे अभूतपूर्व व संकल्पबद्ध गोलबंदी। उप्र पुलिस द्वारा दमन की कड़ी निन्दा – उप्र के किसान बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने की तैयारी में हैं

Read More

किसानों ने बदली रणनीति: योगेंद्र यादव को खाली हाथ लौटाया, सिंघू बॉर्डर पर ही चूल्हा जलाया!

ज्‍यादातर किसानों ने मोर्चे के नेतृत्‍व की नाफ़रमानी कर दी है, तो किसान आंदोलन की आगे की दिशा के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। फिलहाल किसानों ने सिंघू बॉर्डर पर ही डेरा डाल दिया है, चूल्‍हे जला लिए हैं और रात के खाने की तैयारी में लग गए हैं।

Read More

बनारस: सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने संविधान की रक्षा में लिया ‘करो या मरो’ का संकल्प!

हिन्दू, सिख, मुस्लिम, क्रिश्चियन और बौद्ध धर्मों के प्रतिनिधि के रूप में कबीर मूलगादी मठ कबीरचौरा के भाई डॉक्टर भागीरथ दास, हरहुआ ध्यानाश्रम के आचार्य फादर बेनेडिक्ट, हाजी सैयद फरमान हैदर करबलाई, एडवोकेट सरदार गुरिंदर सिंह, डॉ. नीति भाई आदि ने भारत के पवित्र संविधान के अनुसार व्यक्तिगत, सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक जीवन बिताने की आवश्यकता पर बल दिया।

Read More

न्याय, स्वतंत्रता, समता: संविधान दिवस पर यातना और हिंसा पीड़ितों का एक सम्मान समारोह

आज के ही दिन औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया गया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। डॉ. बी. आर. आंबेडकर की अध्यक्षता में भारतीय संविधान बनाने में 2 वर्ष, 11 महीना और 18 दिन का समय लगा।

Read More

UP में AIPF ने किया किसान-मजदूर विरोधी कानूनों का विरोध

किसान विरोधी तीन कानूनों और मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं को वापस लेने की मांग पर आयोजित अखिल भारतीय विरोध दिवस के तहत गुरुवार को ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्‍तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को पत्रक भेजा।

Read More

सरकारों ने किसानों के खिलाफ़ झोंक दी ताकत, संविधान दिवस पर दिल्ली की सीमाएं सील!

इस बार किसान समझौते के मूड में नहीं हैं। भारतीय किसान यूनियन (एकता-उग्राहां) के बैनर तले पंजाब से चले किसान महीनों का राशन पानी लेकर चले हैं। किसानों का कहना है कि उन्‍हें जहां रोक दिया जाएगा, वे वहीं डेरा डालकर बैठ जाएंगे।

Read More

महामारी बनाम किसान मार्च: हरियाणा में किसानों की गिरफ्तारी, बाकी राज्‍य भी दमन को तैयार

देश भर से किसानों के दिल्‍ली कूच कार्यक्रम के ठीक दो दिन पहले हरियाणा के किसानों की बड़े पैमाने पर धरपकड़ की गयी है। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात अलग अलग जिलों से दो दर्जन से ज्‍यादा किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

Read More

पूरी दुनिया को लॉकडाउन करने के बावजूद रिकॉर्ड स्तर पर कायम है ग्रीनहाउस उत्सर्जन: WMO

लॉकडाउन ने कार्बन डाइऑक्साइड जैसे कई प्रदूषकों के उत्सर्जन में तो कटौती की, लेकिन CO2 सांद्रता पर उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। डब्लूएमओ ग्रीनहाउस गैस बुलेटिन के अनुसार, कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर में 2019 में तो वृद्धि बनी ही रही, वो वृद्धि 2020 में भी जारी है।

Read More