पुलवामा में शहीद जवानों और आंदोलन में शहीद किसानों को आज शाम दी जाएगी श्रद्धांजलि: KSS

प्रधानमंत्री को अपने बयान पर देश के किसानों से माफी मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा और अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आव्हान पर 14 फरवरी को रात्रि 7 से 8 बजे पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों और किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को मशाल जुलूस निकालकर मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित देश भर में श्रृद्धांजलि दी जाएगी।

Read More

रोटी को तिजोरी की वस्तु नहीं बनने देंगे, भूख का व्यापार नहीं होने देंगे: SKM

14 फरवरी को, पुलवामा हमले के शहीदों को याद करते हुए, भाजपा सरकार के छद्म राष्ट्रवाद को बेनकाब करने के लिए, एक मीडिया हाउस के एंकर के लीक गुप्त व्हाट्सएप चैट की पृष्ठभूमि के खिलाफ और यह दिखाने के लिए कि किसान सही मायने में हमारे जवानों का सम्मान करते हैं, पूरे भारत के गाँवों और कस्बों में मशाल जूलूस और कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा। आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। जय जवान, जय किसान के आंदोलन के आदर्श को दोहराया जाएगा।

Read More

पत्रकारिता के बदले परिवेश पर स्टेटस रिपोर्ट तैयार करे NUJ-I: रामबहादुर राय

राम बहादुर राय ने कहा कि इन दिनों जो पत्रकारिता हो रही है वह पूरी तरह से बदल चुकी है। पत्रकारिता ने अपने मूल चरित्र को खो दिया है। आज सार्थक पत्रकारिता कैसे हो यह सबसे बड़ा प्रश्न है।

Read More

BDC मोहम्मद आलम के हत्या के दोषियों के खिलाफ सरकार करे सख्त कार्रवाई: रिहाई मंच

आलम जुमे को ध्यान में रखते हुए बाजार गए और वहां से जब वे अपनी एक्टिवा गाड़ी चार पहिया वाली जो विकलांगों के लिए होती है उससे लौट रहे थे तो रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. वे बताते हैं कि बनकट बाजार से ही उनका पीछा वे लोग कर रहे थे.

Read More

क्या किसी के हक़ के लिए लड़ना गुनाह है? गिरफ्तार शिवकुमार के पिता का सवाल

दिल्ली से सटे हुए कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों के अधिकारों के लिए काम करने वाले मजदूर अधिकार संगठन के कार्यकर्ता नवदीप कौर को हरियाणा पुलिस ने बीते 12 जनवरी को गिरफ्तार किया था, वहीं संगठन के अध्यक्ष शिवकुमार को पुलिस ने 16 जनवरी को उठा लिया था.

Read More

किसान आंदोलन के समर्थन गाजीपुर बॉर्डर पहुंची उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, चलाएगी अभियान

गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन के मंच पर आंदोलन के प्रखर चर्चित नेता राकेश टिकैत एवं उनके साथियों ने उत्तराखंड की पहल का स्वागत किया।

Read More

उत्तर बंगाल: श्रमजीवी अधिकार यात्रा में नये श्रम और कृषि कानूनों के खिलाफ सरकार को चेतावनी

सरकार ने 44 श्रम कानूनों को उद्योगपति और पूंजीपतियों को फायदा पहुँचाने के लिए ख़त्म कर दिया। जिससे कि मजदूरों का भरपूर शोषण होगा और वे मौत के मुहाने पर पहुंच जायेंगे। उनके सभी अधिकारों को इस सरकार ने निर्ममता से कुचलने का काम किया है। अब किसान विरोधी कृषि कानून लाकर उन्हें भी सड़क पर ला दिया है।

Read More

न्यूज़क्लिक पर ED की छापेमारी प्रेस की आज़ादी पर हमला है: DUJ

सरकार लगातार अभिव्यक्ति की आज़ादी को दबाने के लिए पत्रकारों पर देशद्रोह का केस करवा रही है और अपनी आलोचना को दबाने के लिए ट्विटर, यूट्यूब आदि सोशल मीडिया पर भी विपरीत आवाजों को कुचलने के प्रयास में लगी हुई है.

Read More

योजनाकारों, ठेकेदारों, नेताओं, सरकारों द्वारा आमंत्रित आपदा में शहीद हुए लोगों के लिए एक शोक वक्तव्य

ग्लेशियर टूटने की बात जमकर के प्रचारित हो रही है, किंतु हिमालय की नाजुक पारिस्थितिकी में इतनी बड़ी परियोजनाओं को बनाने की, अनियंत्रित विस्फोटकों के इस्तेमाल की, जंगलों को काटने की, पर्यावरणीय कानूनों व नियमों की पूरी उपेक्षा पर न सरकारों का कोई बयान है न कहीं और ही चर्चा हुई।

Read More