गोवा: IIT के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे आदिवासियों पर लाठीचार्ज, कई घायल


गोवा के मेलाउली गांव में आइआइटी के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ वहां के आदिवासियों और निवासियों के विरोध प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है और आज संघर्ष और तेज हो गया है और इसने हिंसक रूप ले लिया है. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों पर क्रूरता से लाठीचार्ज किया है और आंसू गैस के गोले दागे जिसमें कई लोग घायल हो गये हैं.

गोवा न्यूज़ हब द्वारा जारी एक वीडियो में महिलाओं की चीखने और रोने की आवाज आ रही है.

प्रदर्शनकारियों ने जंगल के भीतर जाने के रास्ते बंद कर दिए थे और पुलिस वालों पर पथराव किया था जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए इसके बाद बदले की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने क्रूरता से लाठीचार्ज किया गांववालों पर.

मंगलवार को सरकारी अधिकारी आइआइटी के लिए प्रस्तावित जगह चुपके से घुस कर सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिये थे, तब वहां के स्थानीय आदिवासी और गांव वाले जंगल के बाहर सड़क पर लेट गये थे पुलिस और अधिकारियों को भीतर जाने से रोकने के लिए. जिनमें सबसे अधिक महिलाएं थीं. बाद में प्रदर्शनकारियों के दवाब में पुलिस बल को वहां से लौटना पड़ा था और स्तिथि तनावपूर्ण हो गयी थी. आज प्रदर्शन का दूसरा दिन है.

गोवा: IIT के लिए जमीन सर्वेक्षण के खिलाफ सड़क पर लेट गए आदिवासी, भारी तनाव


About जनपथ

जनपथ हिंदी जगत के शुरुआती ब्लॉगों में है जिसे 2006 में शुरू किया गया था। शुरुआत में निजी ब्लॉग के रूप में इसकी शक्ल थी, जिसे बाद में चुनिंदा लेखों, ख़बरों, संस्मरणों और साक्षात्कारों तक विस्तृत किया गया। अपने दस साल इस ब्लॉग ने 2016 में पूरे किए, लेकिन संयोग से कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते इसके डोमेन का नवीनीकरण नहीं हो सका। जनपथ को मौजूदा पता दोबारा 2019 में मिला, जिसके बाद कुछ समानधर्मा लेखकों और पत्रकारों के सुझाव से इसे एक वेबसाइट में तब्दील करने की दिशा में प्रयास किया गया। इसके पीछे सोच वही रही जो बरसों पहले ब्लॉग शुरू करते वक्त थी, कि स्वतंत्र रूप से लिखने वालों के लिए अखबारों में स्पेस कम हो रही है। ऐसी सूरत में जनपथ की कोशिश है कि वैचारिक टिप्पणियों, संस्मरणों, विश्लेषणों, अनूदित लेखों और साक्षात्कारों के माध्यम से एक दबावमुक्त सामुदायिक मंच का निर्माण किया जाए जहां किसी के छपने पर, कुछ भी छपने पर, पाबंदी न हो। शर्त बस एक हैः जो भी छपे, वह जन-हित में हो। व्यापक जन-सरोकारों से प्रेरित हो। व्यावसायिक लालसा से मुक्त हो क्योंकि जनपथ विशुद्ध अव्यावसायिक मंच है और कहीं किसी भी रूप में किसी संस्थान के तौर पर पंजीकृत नहीं है।

View all posts by जनपथ →