किसान आंदोलन: कक्काजी ने चढूनी पर लगाए आरोप लिए वापस, बोले- मैं कभी RSS में नहीं रहा!


56वां दिन, 19 जनवरी 2021

संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति ने शिव कुमार शर्मा कक्काजी के एक अखबार में छपे उस बयान के बारे में चर्चा की जिसमे उन्होंने गुरनाम सिंह चढ़ूनी के बारे में टिप्पणी की थी। शिव कुमार कक्काजी ने समिति के सामने स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणियां अनुचित थीं। यह एहसास करते हुए उन्होंने गुरनाम सिंह चढूनी के खिलाफ अपने सभी आरोप वापिस ले लिए हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन का हित सर्वोपरि है।

कक्काजी ने यह स्पष्ट किया कि वे कभी भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य नहीं रहे हैं। वे भारतीय किसान संघ से जुड़े रहे थे, लेकिन वर्ष 2012 में उनका निष्कासन कर भाजपा सरकार द्वारा उनको जेल में डाल दिया गया था। तब से उनका भारतीय किसान संघ से भी कोई संबंध नहीं है।

उनके स्पष्टीकरण का स्वागत करते हुए समिति ने इस मामले को समाप्त करने का फैसला लिया और सभी आंदोलनकारियों से प्रार्थना की कि वे एक दूसरे पर किसी भी आरोप प्रत्यारोप से परहेज़ करें।

कल शाम से, 26 जनवरी को “किसान गणतंत्र दिवस परेड” के आयोजन के लिए दिल्ली पुलिस के साथ बातचीत चल रही है।सयुंक्त किसान मोर्चा ने उम्मीद जताई कि सरकार के साथ कल की वार्ता में सरकार किसानों की मांगों पर सहमत होगी।

झारखंड, ओडिशा, गुजरात और अन्य स्थानों से कल, महिला किसान दिवस मनाने के बारे में विभिन्न राज्यों से रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। युवाओं की भागीदारी के साथ नेशनल एलायंस फॉर पीपुल्स मूवमेंट द्वारा आयोजित की जा रही “किसान ज्योति यात्रा” अपने आठवें दिन गुजरात होती हुई राजस्थान में प्रवेश कर गई है।

नवनिर्माण कृषक संगठन से जुड़े ओडिशा के किसानों की टीम ने बिहार को पार करने के बाद उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया।

टिकरी, सिंघू, गाजीपुर आदि विभिन्न सीमाओं पर किसानों की लगातार भूख हड़ताल चल रही है।


डॉ दर्शन पाल, जगजीत सिंह डल्लेवाल, बलबीर सिंह राजेवाल, हन्नान मौला, योगेंद्र यादव

सयुंक्त किसान मोर्चा
( 9417269294 )


About जनपथ

जनपथ हिंदी जगत के शुरुआती ब्लॉगों में है जिसे 2006 में शुरू किया गया था। शुरुआत में निजी ब्लॉग के रूप में इसकी शक्ल थी, जिसे बाद में चुनिंदा लेखों, ख़बरों, संस्मरणों और साक्षात्कारों तक विस्तृत किया गया। अपने दस साल इस ब्लॉग ने 2016 में पूरे किए, लेकिन संयोग से कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते इसके डोमेन का नवीनीकरण नहीं हो सका। जनपथ को मौजूदा पता दोबारा 2019 में मिला, जिसके बाद कुछ समानधर्मा लेखकों और पत्रकारों के सुझाव से इसे एक वेबसाइट में तब्दील करने की दिशा में प्रयास किया गया। इसके पीछे सोच वही रही जो बरसों पहले ब्लॉग शुरू करते वक्त थी, कि स्वतंत्र रूप से लिखने वालों के लिए अखबारों में स्पेस कम हो रही है। ऐसी सूरत में जनपथ की कोशिश है कि वैचारिक टिप्पणियों, संस्मरणों, विश्लेषणों, अनूदित लेखों और साक्षात्कारों के माध्यम से एक दबावमुक्त सामुदायिक मंच का निर्माण किया जाए जहां किसी के छपने पर, कुछ भी छपने पर, पाबंदी न हो। शर्त बस एक हैः जो भी छपे, वह जन-हित में हो। व्यापक जन-सरोकारों से प्रेरित हो। व्यावसायिक लालसा से मुक्त हो क्योंकि जनपथ विशुद्ध अव्यावसायिक मंच है और कहीं किसी भी रूप में किसी संस्थान के तौर पर पंजीकृत नहीं है।

View all posts by जनपथ →