सरकारों ने किसानों के खिलाफ़ झोंक दी ताकत, संविधान दिवस पर दिल्ली की सीमाएं सील!


आज संविधान दिवस के दिन किसान विरोधी बिलों की बग़ावत में उत्‍तर प्रदेश, महाराष्‍ट्र, केरल, पंजाब, हरियाणा, मध्‍य प्रदेश से दिल्‍ली आ रहे किसानों को राज्‍यों ने अपनी सरहदों पर रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

हरियाणा में किसानों ने बैरिकेड तोड़ कर रास्‍ता बनाया है। आधी रात करनाल-कुरुक्षेत्र बॉर्डर पर डेरा डाले पंजाब और हरियाणा के किसानों का हाल मनदीप सिंह पुनिया ने लाइव किया है।

इस बार किसान समझौते के मूड में नहीं हैं। भारतीय किसान यूनियन (एकता-उग्राहां) के बैनर तले पंजाब से चले किसान महीनों का राशन पानी लेकर चले हैं। किसानों का कहना है कि उन्‍हें जहां रोक दिया जाएगा, वे वहीं डेरा डालकर बैठ जाएंगे।

कुरुक्षेत्र में वाटर कैनन चलाये गये, लेकिन किसान बैरिकेड तोड़कर ठंड में पानी की बौछारें सहते हुए आगे बढ़ गये। एनडीटीवी के लिए पंजाब कवर करने वाले मोहम्‍मद गज़ाली का ट्वीट देखें:

इस बीच आगरा में मेधा पाटकर, महाराष्‍ट्र की किसान आदिवासी नेता प्रतिभा शिंदे सहित कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

https://twitter.com/napmindia/status/1331643203951292416?s=20

राजस्‍थान में धौलपुर की सीमा पर भी किसानों को रोका गया है। सोनीपत में किसान सुबह होने के इंतज़ार में डेरा डाले हुए हैं। सुनिए नंदूरबार से आयीं लोक संघर्ष मोर्चा की किसान आदिवासी नेता प्रतिभा शिंदे को:

माना जा रहा है कि राज्‍यों की सीमाएं सील होने के चलते पहले से तय दस लाख किसान तो दिल्‍ली नहीं पहुंच पाएंगे, हालांकि दिन में 11 बजे जंतर-मंतर पर जुटान तय है। हरियाणा ने पंजाब और दिल्‍ली के साथ अपनी सीमा सील कर दी है जबकि यूपी ने सीमाओं पर कड़ी चौकसी की हुई है। दिल्ली से नोएडा और गाजियाबाद की मेट्रो सेवा को दिल्ली के आखिरी स्टेशनों न्यू अशोक नगर और आनंद विहार तक दोपहर 2 बजे तक सीमित कर दिया गया है।

https://twitter.com/OfficialDMRC/status/1331642355334610945?s=20

About जनपथ

जनपथ हिंदी जगत के शुरुआती ब्लॉगों में है जिसे 2006 में शुरू किया गया था। शुरुआत में निजी ब्लॉग के रूप में इसकी शक्ल थी, जिसे बाद में चुनिंदा लेखों, ख़बरों, संस्मरणों और साक्षात्कारों तक विस्तृत किया गया। अपने दस साल इस ब्लॉग ने 2016 में पूरे किए, लेकिन संयोग से कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते इसके डोमेन का नवीनीकरण नहीं हो सका। जनपथ को मौजूदा पता दोबारा 2019 में मिला, जिसके बाद कुछ समानधर्मा लेखकों और पत्रकारों के सुझाव से इसे एक वेबसाइट में तब्दील करने की दिशा में प्रयास किया गया। इसके पीछे सोच वही रही जो बरसों पहले ब्लॉग शुरू करते वक्त थी, कि स्वतंत्र रूप से लिखने वालों के लिए अखबारों में स्पेस कम हो रही है। ऐसी सूरत में जनपथ की कोशिश है कि वैचारिक टिप्पणियों, संस्मरणों, विश्लेषणों, अनूदित लेखों और साक्षात्कारों के माध्यम से एक दबावमुक्त सामुदायिक मंच का निर्माण किया जाए जहां किसी के छपने पर, कुछ भी छपने पर, पाबंदी न हो। शर्त बस एक हैः जो भी छपे, वह जन-हित में हो। व्यापक जन-सरोकारों से प्रेरित हो। व्यावसायिक लालसा से मुक्त हो क्योंकि जनपथ विशुद्ध अव्यावसायिक मंच है और कहीं किसी भी रूप में किसी संस्थान के तौर पर पंजीकृत नहीं है।

View all posts by जनपथ →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *