हरियाणा के दलित संगठन पहुंचे टिकरी बॉर्डर, किसान-बहुजन एकता दिवस मनाया गया


संयुक्त किसान मोर्चा प्रेस नोट
138वां दिन, 14 अप्रैल 2021

संयुक्त किसान मोर्चे के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया। देश के मजदूर किसान व कामगार वर्ग का औपनिवेशिक शासन में बेहद शोषण होता था। इसी व्यवस्था को बदलने के लिए सामाजिक क्रांति के रूप में संविधान बनाया गया। संविधान में बराबरी, न्याय व प्रगति के लिए अनेक प्रावधान है जिनपर सरकारें लगातार हमले करती आ रही हैं।

किसान नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार व आरएसएस-भाजपा संविधान में सुधार के नाम से अनेक छेड़छाड़ कर रही है जो कि अर्थव्यवस्था व समाज दोनों के लिए खतरनाक है। कृषि एक राज्य का विषय है, इस पर केंद्र सरकार का कानून बनाना निश्चित तौर पर असंवैधानिक कदम है। साथ ही भाजपा आरएसएस का विभिन्न संस्थानों पर कब्ज़ा करना भारत देश के भविष्य के लिए खतरा है। संविधान विरोधी इन ताकतों का जनता पहले से विरोध करती आ रही है। वर्तमान किसान आंदोलन ने न सिर्फ संविधान को बचाने का प्रयास किया है बल्कि संविधान को सुचारू रूप से लागू करवाने के भी प्रयास कर रहा है।

आज किसान बहुजन एकता दिवस भी मनाया गया। मंच पर बोलते हुए नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बिना किसी संवाद व मांग के तीन कृषि कानून कोरोना महामारी के समय लाये गए। मंडी व्यवस्था व उचित MSP व कर्ज़ा मुक्ति किसानों के लिए सबसे बड़ी आज़ादी है। ठीक इसी तरह मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी व सम्मानपूर्वक काम शोषण से बचाता है। वर्तमान समय मे दोनों ही वर्ग को केंद्र सरकार ने निशाना बनाया हुआ है।

कॉरपोरेट व सरकार की मिलीभगत के खिलाफ किसान व मजदूर भी एकजुट है। सरकार कामगार वर्ग को अनेक जातियों में बांटकर “फूट करो व राज करो” की नीति लागू कर रही है। न सिर्फ आवश्यक वस्तु संशोधन कानून बल्कि अन्य दो कानून भी दलितों बहुजनों की अर्थव्यवस्था को बड़े पैमाने पर प्रभावित करेंगे। आज मजदूर व किसान भलीभांति इसे समझते हैं व इन नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष कर रहे हैं।

हरियाणा के दलित संगठनों ने टिकरी बॉर्डर पर पहुंच कर किसानों के धरनों को और मजबूत करने का फैसला किया। गाज़ीपुर बॉर्डर व सिंघु बॉर्डर पर प्रगतिशील नेता चंद्रशेखर आजाद ने पहुंचकर एक सांझी लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। पंजाब नरेगा मजदूर असोसिएशन के कार्यकर्ताओं की सिंघु बॉर्डर पर बड़ी भागीदारी रही।

डॉ. दर्शन पाल
संयुक्त किसान मोर्चा


About जनपथ

जनपथ हिंदी जगत के शुरुआती ब्लॉगों में है जिसे 2006 में शुरू किया गया था। शुरुआत में निजी ब्लॉग के रूप में इसकी शक्ल थी, जिसे बाद में चुनिंदा लेखों, ख़बरों, संस्मरणों और साक्षात्कारों तक विस्तृत किया गया। अपने दस साल इस ब्लॉग ने 2016 में पूरे किए, लेकिन संयोग से कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते इसके डोमेन का नवीनीकरण नहीं हो सका। जनपथ को मौजूदा पता दोबारा 2019 में मिला, जिसके बाद कुछ समानधर्मा लेखकों और पत्रकारों के सुझाव से इसे एक वेबसाइट में तब्दील करने की दिशा में प्रयास किया गया। इसके पीछे सोच वही रही जो बरसों पहले ब्लॉग शुरू करते वक्त थी, कि स्वतंत्र रूप से लिखने वालों के लिए अखबारों में स्पेस कम हो रही है। ऐसी सूरत में जनपथ की कोशिश है कि वैचारिक टिप्पणियों, संस्मरणों, विश्लेषणों, अनूदित लेखों और साक्षात्कारों के माध्यम से एक दबावमुक्त सामुदायिक मंच का निर्माण किया जाए जहां किसी के छपने पर, कुछ भी छपने पर, पाबंदी न हो। शर्त बस एक हैः जो भी छपे, वह जन-हित में हो। व्यापक जन-सरोकारों से प्रेरित हो। व्यावसायिक लालसा से मुक्त हो क्योंकि जनपथ विशुद्ध अव्यावसायिक मंच है और कहीं किसी भी रूप में किसी संस्थान के तौर पर पंजीकृत नहीं है।

View all posts by जनपथ →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *